ऑनर किलिंग: दोस्त को बोल कर गई थी, 'दुआ करना पाक से जिंदा लौट आऊं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन से पाकिस्तान गई सामिया शाहिद ने अपनी हत्या से पहले दोस्त को संदेश भेजा था कि वह उसके लिए दुआ करे की वह पाकिस्तान से जिंदा वापस आए। रिपोर्ट के मुताबिक, जब सामिया ने इस्लामाबाद के लिए उड़ान भरी थी, उसी दौरान उसने अपनी दोस्त को संदेश भेजा, 'दुआ करना की मैं जिंदा वापस आऊं, क्योंकि मेरी मुलाकात मानसीक तौर पर बीमार रिश्तेदार शकील से होगी।'
दरअसल, सामिया फिलहाल ब्रिटेन के ब्राडफोर्ड में रहती थी और वह पाकिस्तान के लाहौर से 230 किलोमीटर दूर ढोक पंडोरी गांव में रिश्तेदारों से मिलने गई थी। हैरान करने वाली बात है कि माता-पिता के अनुसार शामिया की हत्या दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुई, लेकिन सच सामने आया है कि उसकी हत्या पहले पति सयद शकील ने की।
इंडीपेंडेंट के अनुसार फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट में सामने आया है कि शकील ने सामिया का खून करने से पहले उसका कई बार रेप किया था। साथ ही रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सामिया के गले पर गहरा कट देखा गया, साथ ही उसका गला भी घोंटा गया था।
मामले की गंभीरत को देखते हुए ब्रिटिश एमपी नाज शाह ने पाकिस्तान पीएम नवाज शरीफ को लेटर लिखा था कि यह एक हत्या का मामला है। इसके बाद ही एक हाई लेवल जांच बिठाई गई, जिसने यह सच सामने लाया कि सामिया की हत्या की गई थी।
पिता ने ही बेटी का कराया पहले पति से रेप
दरअसल, सामिया को खबर दी गई थी कि उसके पिता बीमार है और वह इसलिए पाकिस्तान आई थी, लेकिन यहां आते ही उसके पासपोर्ट को जब्त कर लिया गया। सामिया के खून और रेप के आरोप को शकील ने कबूल लिया है, साथ ही उसके माता-पिता को भी कोर्ट में पेश किया गया है।
पुलिस रिपोर्ट के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में आरोपी शकील को रेप करने के लिए खुद सामिया के पिता ने उकसाया था।
परिजनों को रास नहीं आई दूसरी शादी
ब्रिटेन में सामिया के पति शयद मुख्तार काजीम के अनुसार सामिया के परिवार वालों को दोनों का रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि उसकी 2014 में रिश्तेदार मोहम्मद शकील ने शादी करा दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक शकील, सामिया के तलाक देने से बेहद नाराज था।
बताते चले कि दोनों ने 2012 में शादी की थी, जहां वह थोड़े समय तक साथ रहे भी थे। लेकिन सामिया ब्रिटेन लौट आई और उसने शकील को तलाक दे दिया। तलाक देने के बाद यहीं सामिया ने काजम से शादी कर ली।