{"_id":"589c55144f1c1bc05537ae96","slug":"mother-charged-for-sexual-abusing-four-years-old-boy-in-ohio","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मां ने किया चार साल के बच्चे का यौन शोषण, कर दिया इंटरनेट पर लाइव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां ने किया चार साल के बच्चे का यौन शोषण, कर दिया इंटरनेट पर लाइव
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 09 Feb 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
एक मां पर चार साल के बच्चे का यौन शोषण करने और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप तय हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने बच्चे का कथित तौर पर यौन शोषण किया और वीडियो भी बनाई। इतना ही नहीं उसने इस वीडियो को लाइव स्ट्रीमिंग एप पर वायरल भी कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी महिला की इस हरकत का सच तब सामने आया जब एक दूसरी महिला ने बच्चे के साथ ये शर्मनाक हरकत एप पर होते हुए देखी। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिपेन्डेंट के मुताबिक इस आरोप में ओहियो की रहने वाली इंडिया किरकसे को गिरफ्तार किया गया है। इस वीडियो को ओहियो से 1000 मील दूर टेक्सॉस में महिला ने देखा था।
विज्ञापन
Trending Videos
जबरन सेक्स के दौरान बनाती रही वीडियो
अपना आरोप कबूलते हुए आरोपी महिला ने कहा कि उसने सेक्स एक्ट को ऑनलाइन एप पेरीस्कॉप पर बनाया था और बाद में उसे वहां शेयर भी कर दिया। आरोपी महिला ने ये कबूल लिया है कि वो बच्चे से जबरन ओरल सेक्स करवा रही थी। दरअसल, ये घटना जनवरी में हुई थी, लेकिन टेक्सॉस से कॉल आने के बाद ये मामला सामने आया है। हालांकि, गिरफ्तारी के बाद किरकसे को जमानत पर छोड़ दिया गया है।