फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Mother attempted murder of her sevevn year old son

मां कर रही थी अपने बच्चे को कार से कुचलने की कोशिश, गिरफ्तार

Tue, 10 May 2016 07:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 May 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
Mother attempted murder of her sevevn year old son
कार चढ़ाकर बच्चे को मारने का किया प्रयास - फोटो : getty images

मां की ममता जग जाहिर है कि वह अपने बच्चे से जान से ज्यादा प्रेम करती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक मां ऐसी भी है जो अपने सात साल के बच्चे को कार से कुचल कर मार देना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने 39 साल की महिला को साउथ ऑफ बैटमेंस बे से गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है महिला ने चलती सड़क पर अपने सात साल के लड़के को कार से दो बार कुचलने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों की मदद से बच्चे को बचा लिया गया। घटना के समय मौजूद लोगों ने कहा हम ने देखा एक कार पार्क में गोल-गोल चक्कर काट रही हमें लगा कोई ऐसे ही कार घुमा रहा है। जब पास जाकर देखा तो वहां पर एक बच्चा था जिसे मारने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन


इस घटना में लड़के की हड्डी भी टूट गई लेकिन बच्चे को बचाकर स्थानीय बैटमेंस अस्पाताल में पहूंचाया गया। महिला का कानूनी कारणों से नाम नहीं बताया जा सकता लेकिन महिला को पुलिस ने हत्या और तेज गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला को वहां की बेगा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांज पर भेज दिया, और साथ ही महिला का मानसिक इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस समय यह घटना हुई उस वक्त महिला का चार साल का लड़का घटना स्थल पर था। दोनों बच्चों की अभी देखभाल की जा रही है लेकिन जल्द ही उनको अन्य परिवार की देखभाल में रहने के लिए भेज दिया जाएगा। कोर्ट ने  महिला को अगली सुनवाई तक के लिए जेल में रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed