{"_id":"573191af4f1c1b7651919909","slug":"mother-attempted-murder-of-her-sevevn-year-old-son","type":"story","status":"publish","title_hn":" मां कर रही थी अपने बच्चे को कार से कुचलने की कोशिश, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मां कर रही थी अपने बच्चे को कार से कुचलने की कोशिश, गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 07:20 PM IST
विज्ञापन
कार चढ़ाकर बच्चे को मारने का किया प्रयास
- फोटो : getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां की ममता जग जाहिर है कि वह अपने बच्चे से जान से ज्यादा प्रेम करती है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में एक मां ऐसी भी है जो अपने सात साल के बच्चे को कार से कुचल कर मार देना चाहती है। ऑस्ट्रेलिया की पुलिस ने 39 साल की महिला को साउथ ऑफ बैटमेंस बे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है महिला ने चलती सड़क पर अपने सात साल के लड़के को कार से दो बार कुचलने का प्रयास किया लेकिन आसपास के लोगों की मदद से बच्चे को बचा लिया गया। घटना के समय मौजूद लोगों ने कहा हम ने देखा एक कार पार्क में गोल-गोल चक्कर काट रही हमें लगा कोई ऐसे ही कार घुमा रहा है। जब पास जाकर देखा तो वहां पर एक बच्चा था जिसे मारने की कोशिश की जा रही थी।
विज्ञापन
इस घटना में लड़के की हड्डी भी टूट गई लेकिन बच्चे को बचाकर स्थानीय बैटमेंस अस्पाताल में पहूंचाया गया। महिला का कानूनी कारणों से नाम नहीं बताया जा सकता लेकिन महिला को पुलिस ने हत्या और तेज गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। महिला को वहां की बेगा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांज पर भेज दिया, और साथ ही महिला का मानसिक इलाज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
जिस समय यह घटना हुई उस वक्त महिला का चार साल का लड़का घटना स्थल पर था। दोनों बच्चों की अभी देखभाल की जा रही है लेकिन जल्द ही उनको अन्य परिवार की देखभाल में रहने के लिए भेज दिया जाएगा। कोर्ट ने महिला को अगली सुनवाई तक के लिए जेल में रखने का आदेश दिया है।