खिलौना समझ कर पांच दिन की बच्ची को मारा पंच, गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनाइटेड किंगडम की टेस्को सुपर मार्केट में 63 साल के एक शख्स को पांच दिन की नवजात बच्ची के मुंह पर पंच मारने के आरोप में किया गया है। चौंकने वाली बात यह है कि आरोपी ने बच्ची को खिलौना समझ कर पंच मारा है।
डेली मेल के अनुसार नवजात एलिस डकर्स को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां से उसे अब छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, बच्ची की मां एमी डकर्स (27) टेस्को के शॉपिंग सेंटर में नवजात बच्ची के साथ आई थी।
बच्ची की मां बोली, दर्दनाक था वो वाक्या
बच्ची की मां ने बताया कि एलिस को मारा गया पंच काफी तेज था और घटना बहुत ही दर्दनाक थी। महिला ने बताया, 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि मेरे पांच दिन की बच्ची के साथ ऐसा भी हो सकता है।'
महिला ने बताया, 'एलिस जन्म के बाद पहली बार घर से बाहर निकली थी और जिस वक्त हमला हुआ उस समय वह मेरी सात साल की बेटी लिब्बी के साथ थी, जिसने अपनी आंखों के सामने शख्स को पंच मारते हुए देखा।' पुलिस का कहना है कि बच्ची पर हमला करने के आरोप में शख्स के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है।