फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   indian origin man killed by carjacker in america

अमेरिका में भारतीय युवक की हत्या, मजबूर पिता ने बयां किया दर्द

Mon, 13 Feb 2017 12:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Feb 2017 12:33 PM IST
विज्ञापन
indian origin man killed by carjacker in america
youth killed

अमेरिका में भारतीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। ये युवक तेलंगाना का रहने वाला था, जो कि नौकरी के लिए अमेरिका में रह रहा था। युवक का नाम ममिडाला वाशमी चंदर रेड्डी है और वो वहां फिलहाल एक स्टोर में पार्ट टाइम नौकरी कर रहा था। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चंदर की हत्या करने वाला एक कार चोर है, जिसने उसकी हत्या गोली मारकर की है। वाशमी के पिता के मुताबिक उन्हें हादसे की जानकारी चंदर के दोस्तों ने दी थी। पिता ने बताया कि पहले बेटे के न मिलने की खबर आई, लेकिन बाद में बताया गया कि उसकी हत्या कर दी गई है।

विज्ञापन

नौकरी न मिलने से था परेशान

indian origin man killed by carjacker in america
हत्या

बेटे को खोने के गम में डूबे पिता ने उसके संघर्ष की पूरी कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि चंदर ने अमेरिका में ही पढ़ाई की, लेकिन उसे वहां नौकरी नहीं मिल रही थी। दरअसल, वो सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री में नौकरी ढूंढ रहा था, लेकिन हर बार उसके हाथ नाकामयाबी लग रही थी।

पिता ने कई बार फोन करके कहा कि देश लौट आओं यहां नौकरी मिल जाएगी। लेकिन चंदर नहीं माना, उसने वहीं पर एक स्टोर में पार्ट टाइम नौकरी शुरू कर दी।

वारदात के दिन चोर पार्किंग से कार चुरा कर भाग रहा था, इस बीच चंदर वहां आ गया। चोर ने चंदर को गोली मारी और मौके से फरार हो गया।पिता ने केंद्र और तेलंगाना सरकार से अपील की है कि उनके बेटे की लाश को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed