{"_id":"59a4f9684f1c1bbf018b4654","slug":"german-killernurse-murdered-at-least-90-patients","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘किलर नर्स’बनना चाहती थी तो 90 मरीजों की हत्या कर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘किलर नर्स’बनना चाहती थी तो 90 मरीजों की हत्या कर दी
एजेंसी, भाषा
Updated Wed, 30 Aug 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
किलर नर्स
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्लिन। जर्मनी के दो साल पुराने ‘किलर नर्स’ के मामले में चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया है कि उसने दो नहीं बल्कि 90 मरीजों की हत्या की थी। दरअसल दो साल पहले घातक दवा की अत्यधिक मात्रा देकर दो मरीजों की हत्या के आरोप में एक पुरुष ‘किलर नर्स’ को उम्रकैद की सजा दी गई थी।
मामला कुछ यूं था कि ब्रेमन के उत्तरी शहर के डेल्मेनहार्स्ट अस्पताल में दो मरीजों की हत्या और आईसीयू के कई मरीजों की हत्या के प्रयास के आरोप में 40 वर्षीय निएल्स होगल को फरवरी 2015 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
मामला कुछ यूं था कि ब्रेमन के उत्तरी शहर के डेल्मेनहार्स्ट अस्पताल में दो मरीजों की हत्या और आईसीयू के कई मरीजों की हत्या के प्रयास के आरोप में 40 वर्षीय निएल्स होगल को फरवरी 2015 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
किलर नर्स
- फोटो : Reuters
सोमवार को एक चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने कहा कि बहुत से कब्रों से शवों को निकालकर जांच करने पर ऐसे सबूत पाए गए हैं जो इस मामले से जुड़े हैं। पुलिस जांच प्रमुख आर्ने श्मिट ने कहा कि जर्मन लोकतंत्र के इतिहास में इस मामले में मारे गए लोगों की संख्या अविश्वसनीय है। उन्होंने कहा कि हेगल ने बेतरतीब तरह से लोगों की हत्या की जिसमें खासकर वे लोग शामिल थे जिनकी हालत गंभीर थी।
आर्ने ने कहा कि हमने 130 शवों को कब्र से निकालकर परीक्षण करवाया जिसमें से हमारे पास 90 हत्याओं के पुख्ता सबूत हैं और ऐसे न जाने कितने संदिग्ध मामले हैं जो शायद कभी साबित न हो पाएं।
हेगल ने स्वीकार किया था कि वह मरीजों को एक ऐसी दवा का इंजेक्शन लगा देता था जिसकी वजह से उन्हें दिल का दौरा पड़ जाता था या संचार का पतन हो जाता था। वह ऐसा इसलिए करता था ताकि उसके बाद वह उन्हें बचाने की कोशिश करे और जब वह सफल हो जाए तो चिकित्सक साथियों के मध्य उसे मसीहा के रूप में पहचाना जाए।
उसने कहा कि जब वह किसी को बचा लेता था खुश होता था और जब असफल हो जाता था तो खुद को दोषी मानता था