{"_id":"582410ef4f1c1b342fb3998d","slug":"five-injured-in-washiton-when-people-were-doing-protest-against-trumph-victory","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रंप की जीत के खिलाफ निकाली जा रही रैली के पास फायरिंग, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रंप की जीत के खिलाफ निकाली जा रही रैली के पास फायरिंग, कई घायल
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 10 Nov 2016 12:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इसके साथ ही कहीं लोगों में नाराजगी देखी जा रही है तो कहीं रैलियां निकाल कर ट्रंप का विरोध किया जा रहा है। इस बीच वॉशिगंटन के सिएटल में एक ट्रंप विरोधी रैली के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
इसमें घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां 5 लोगों की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है। हालांकि, इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि फायरिंग का संबंध प्रदर्शन से है या नहीं। पुलिस सूत्रों के अनुसार रैली के दौरान कुछ लोग आपस में उलझ गए और उनमें से एक ने फायरिंग कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
ट्रंप ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत
सिएटल पुलिस डिपार्टमेंट के असिस्टेंट चीफ रॉबर्ट के अनुसार शुरुआती जांच में यह ट्रंप विरोधी हमला ना होकर आपसी विवाद का मामला लग रहा है। बता दें कि ट्रंप ने अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव में सभी कयासों को दरकिनार करते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया है। इस मुकाबले में ट्रंप ने 276 वोट हासिल किए जबki हिलेरी 218 वोटों पर सिमट गईं। इस जीत के बाद अब ट्रंप जनवरी में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।