फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   During the dance at the Music Festival some couples dressed up

म्यूज़िक फेस्टिवल में डांस के दौरान कुछ कपल्स ने कपड़े उतार दिए

Mon, 17 Jul 2017 04:42 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Mon, 17 Jul 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
 During the dance at the Music Festival some couples dressed up
ज़िक फेस्टिवल में डांस के दौरान कुछ कपल्स ने कपड़े उतार दिए
सेंट्रल कनाडा में चल रहे म्यूज़िक फेस्टिवल के दौरान डांस करने वालों के लिए पुलिस ने एक चेतावनी जारी की है कि वो कपड़े न उतारें। द रॉयल कनाडियन मॉउन्टेड पुलिस ने यह चेतावनी रविवार को ख़त्म होने वाले क्रैवेन काउंटी थंडर इवेंट से ठीक पहले जारी की है।
विज्ञापन


फ़ेस्टिवल में शामिल होने वाले लोगों से पुलिस ने कहा, 'बेशक वो ख़ूब मौज़ कर रहे हैं और हमने पाया है कि कई बार वो इस तरह डांस करते हैं जैसे उन्हें कोई देख नहीं रहा'। आरसीएमपी ने कहा, 'हक़ीक़त ये है कि फेस्टिवल में मौजूद बाक़ी लोग उन्हें देखते हैं'।
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'आरसीएमपी पूरी तरह लोगों की इच्छाओं का समर्थन करती है कि वे फेस्टिवल का लुत्फ़ उठाएं और जश्न मनाएं, लेकिन हम उनसे ये भी आग्रह कर रहे हैं कि जो भी करना है कपड़े पहनकर करें'।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीसी न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक़, गुरुवार से शुरू हुए फेस्टिवल में पुलिस से एक जोड़े के ख़िलाफ़ पब्लिक न्यूडिटी के मामले में शिकायत की गई है। हालांकि शिकायत के आधार पर किसी के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की गई. इस फेस्टिवल में हर साल हज़ारों लोग शामिल होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed