{"_id":"5a5c50cf4f1c1b92268b47b1","slug":"american-comedian-aziz-ansari-molested-a-woman-in-his-home-after-dinner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस बड़े एक्टर पर यौन शोषण का आरोप, महिला के साथ इस तरह की थी शर्मनाक हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस बड़े एक्टर पर यौन शोषण का आरोप, महिला के साथ इस तरह की थी शर्मनाक हरकत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 01:50 PM IST
विज्ञापन
Aziz Ansari
गोल्डन ग्लोबल अवॉर्ड विजेता और एक्टर पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि हॉलीवुड एक्टर अजीज अंसारी ने उसके साथ बीते सितंबर को यौन शोषण किया। युवती और अंसारी की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। मगर अब अंसारी ने इस पूरे मामले पर अपना भी पक्ष रखा है।
घटना अमेरिका की है। यहां 23 साल की एक युवती ने हॉलीवुड एक्टर और कॉमेडियन अजीज अंसारी को उसके यौन शोषण का आरोपी बताया है। अंग्रेजी वेबसाइट 'द सन' की खबर के अनुसार पीड़ित युवती और अंसारी पिछले साल सितंबर को एक क्लब पार्टी में मिले थे। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे का फोन नंबर भी लिया। कुछ दिनों बाद दोनों ने मिलने का प्लान बनाया।

Trending Videos
पीड़िता के अनुसार अंसारी और उसने एक रेस्त्रां में डिनर किया। जिसके बाद दोनों अंसारी के घर चले गए। वहां पहुंचकर अंसारी ने युवती के साथ संबंध बनाए। इतना ही नहीं युवती ने बताया कि उसने अंसारी की गंदी हरकतों का कई बार विरोध किया।
अगले दिन पीड़िता ने मैसेज के द्वारा अंसारी को उसकी गलतियों का एहसास करवाया। जिसपर अंसारी ने उसकी बात पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। मगर अब युवती ने मीडिया के सामने उसकी साथ की गई बर्बरता का जिक्र किया है। वहीं अंसारी ने अपना पक्ष रखते हुए दोनों के बीच बने संबंधों को आपसी सहमति का नतीजा बताया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुआ कहा कि पीड़िता और उनके बीच जो भी कुछ हुआ वह मर्जी से हुआ। फिर ऐसे में रेप का आरोप लगाना गलत है। आपको बता दें कि अजीज अंसारी बॉलीवुड के जाने माने कॉमेडियन हैं।