फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   11-Year-Old Boy Steals Cement Mixer, Leads Police On High-Speed Chase

VIDEO: सीमेंट मिक्सर चुराकर भागा बच्चा, पुलिस की नाक में किया दम

Thu, 24 Mar 2016 09:54 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 24 Mar 2016 09:54 AM IST
सार

  • 11 साल का लड़का सीमेंट मिक्सर ट्रक को ले उड़ा
  • घंटे भर लड़के ने पुलिस की नाक में दम किया
  • 112 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रहा था ट्रक
  • पुलिस ने भारी मश्क्कत करके लड़के को दबोचा

विज्ञापन
11-Year-Old Boy Steals Cement Mixer, Leads Police On High-Speed Chase
11 साल के लड़के ने ट्रक चोरी किया और लेकर भाग गया - फोटो : डेलीमेल

विस्तार

70 मील यानी 112 किलोमीटर की रफ्तार से धड़धड़ता हुआ सीमेंट मिक्सर ट्रक जब मुहल्ले से गुजरा तो सोसायटी वालों के कान खड़े हो गए। ट्रक सोसायटी की तंग गलियों में रफ्तार भर रहा था। लेकिन लोगों के आश्चर्य का तब ठिकाना न रहा जब ट्रक के ड्राइवर पर ध्यान गया। 

विज्ञापन


तकरीबन 11 बर्षीय मासूम अपने नाजुक हाथों से भारी-भरकन ट्रक की स्टेयरिंग थामे था। शायद इस उम्र के लड़के के पैर भी सही से क्लच और ब्रेक पर दबाव नहीं बना पाते हैं, लेकिन वो बड़ी ही बेतकल्लुफी से ट्रक को दौड़ा रहा था। ऐसा लग रहा था मानों आंखों के सामने तिलिस्मी फिल्म चल रही हो। 
विज्ञापन


पुलिस को इत्तला की गई। पुलिस आई, एक घंटे तक तेज रफ्तार ट्रक का पीछा किया। हेलीकॉप्टर की मदद ली गई। लेकिन सारी तरकीबें बेकार साबित हुईं। खुशकिस्मती से एक सड़क के आखिरी छोर पर लड़के ने ट्रक को रोका और भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन कानून के हाथों ने उसे दबोच ही लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की दो गाड़ियां ट्रक की जद में आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं

11-Year-Old Boy Steals Cement Mixer, Leads Police On High-Speed Chase
टायर पंचर होने के बाद भी लड़का नहीं थमा - फोटो : डेलीमेल
हफिंगटन पोस्ट की खबर के मुताबिक बेहद चौकाने वाली खबर अमेरिका के मिनीसोटा की है। डोज काउंटी इलाके में 11 साल के लड़के ने पुलिस की नाक में दम कर दिया। लड़के ने एक ठेकेदाक के सीमेंट मिक्सर ट्रक को चुराया और हूटिंग करते हुए ट्रक को दौड़ा दिया। पुलिस ने पीछा किया तो लड़का रुका नहीं बल्कि एक्सीलेटर पर पैर दबा दिया। आगे-आगे ट्रक और पीछे-पीछे पुलिस की कार। लड़के ने आव देखा न ताव पुलिस की कार से ट्रक को भिड़ा दिया। 

पूरे घटनाक्रम में पुलिस की दो कारें ट्रक की जद में आईं। पुलिस ने ट्रक रोकने की तरकीब अपनाई तो ट्रक एक टायर पंचर हो गया। लेकिन लड़के के सिरफिरेपन का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक का टायर फट गया और लड़का रिम पर ही ट्रक को घंटे भर तक दौड़ाता रहा। हलांकि इस वारदात में कोई जख्मी नहीं हुआ।

मुहल्ले वालों ने देखा उनके लिए ये एकदम हैरतअंगेज नजारा था, कुछ लोगों ने ये भी कहा कि नजारा एकदम परेड के जैसा था। पुलिस को उसे पकड़ने में भारी मश्क्कत करनी पड़ी। लड़के का पीछा करते हुए पसीने-पसीने हो गई। पुलिस आरोपी को नाबालिगों वाली अदालत में पेश करेगी।

वीडियो सोर्स-यूट्यूब
सौजन्य-द टेलीग्राफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed