फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zomato Delivery Boy Arrested For Molesting Girl Who Ordered Food Online

Maharashtra: जोमैटो डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ की छेड़छाड़, ऑर्डर देने के बाद मांगा था पानी

Tue, 20 Sep 2022 07:34 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 07:34 PM IST
सार

ऑनलाइन खाने का ऑर्डर देने गए जोमैटो डिलीवरी बॉय ने युवती के साथ छेडछाड की घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Zomato Delivery Boy Arrested For Molesting Girl Who Ordered Food Online
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के कोंढवा थाना एरिया में एक 19 वर्षीय युवती के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जोमैटो डिलीवरी बॉय ने ऑर्डर देने के दौरान युवती से पानी मांगा और मौका मिलने पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। युवती की तहरीर पर पुणे पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 17 सितंबर को येवालेवाड़ी में रात करीब साढ़े नौ बजे जोमैटो डिलीवरी बॉय ऑर्डर लेकर पहुंचा था। उसी दौरान डिलीवरी बॉय 40 वर्षीय रईश शेख ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया। युवती की तहरीर पर कोंढवा थाना में दर्ज मुकदमे के अनुसार, युवती ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी से खाना मंगवाने के लिए ऑर्डर दिया था। रईस शेख खाना लेकर उसके घर पहुंचा। ऑर्डर देने के बाद शेख ने युवती से पानी मांगा था। युवती ने उसे पानी दिया तो उसने युवती को अपनी और खींच लिया। आरोप है कि धन्यवाद कहने का नाटक करते हुए डिलीवरी बॉय ने उसे चूम लिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार किया, जमानत पर रिहा
युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिलीवरी बॉय ने किया भागने का प्रयास
रिपोर्ट्स के मुताबिक पानी पीते समय आरोपी ने युवती से पढ़ाई के बारे में भी पूछा था। छेड़खानी के दौरान युवती ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। आरोप है कि रईश खान ने मौके से भागने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस सौंप दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed