फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Zika virus Six cases found in Pune including two pregnant women

Zika Virus: पुणे में पैर पसार रहा जीका वायरस, अब तक मिले छह मामलों में दो गर्भवती महिलाएं भी

Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 01 Jul 2024 11:49 PM IST
सार

पुणे में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में सामने आया था। यहां 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। 
 

विज्ञापन
Zika virus Six cases found in Pune including two pregnant women
जीका वायरस - फोटो : ANI

विस्तार

पुणे शहर में जीका वायरस के छह मामले सामने आए हैं। इनमें दो गर्भवती महिलाएं भी शामिल हैं। संक्रमण के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। पुणे नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी शुरू कर दी है। वहीं, एहतियात के तौर पर यह मच्छरों के प्रजनन को रोकने के लिए फॉगिंग और धूम्रीकरण जैसे उपाय कर रहा है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला एरंडवाने क्षेत्र में 46 वर्षीय डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सामने आया था। उसके बाद डॉक्टर की 15 वर्षीय बेटी भी पॉजिटिव पाई गई थी। इन दोनों के अलावा, मुंडवा के रहने वाला 47 वर्षीय व्यक्ति और 22 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। 
विज्ञापन


संक्रमित महिलाओं में एक 12 सप्ताह की गर्भवती
चार मामले सामने आने के बाद एरंडवाने क्षेत्र की एक 28 वर्षीय गर्भवती महिला में जीका वायरस संक्रमण का पता चला। उसकी रिपोर्ट शुक्रवार को सकारात्मक आई। वहीं, 12 सप्ताह की गर्भवती महिला की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। हालांकि, दोनों महिलाओं की स्थिति सामान्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी जीका वायरस की पहचान
जानकारी के अनुसार, गर्भवती महिलाओं में जीका वायरस भ्रूण में माइक्रोसेफली (ऐसी स्थिति जिसमें मस्तिष्क के असामान्य विकास के कारण सिर काफी छोटा हो जाता है) का कारण बन सकता है। संक्रमित एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, जिसे डेंगू और चिकनगुनिया जैसे संक्रमण फैलाने के लिए भी जाना जाता है। इस वायरस की पहचान सबसे पहले 1947 में युगांडा में हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed