YSR TP: तेलंगाना नेता शर्मिला ने की भाजपा-कांग्रेस अध्यक्ष से बात, पेपर लीक मामले में संयुक्त मार्च की मांग
वायएसआरटीपी प्रमुख वायएस शर्मिला को टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया था। 15 मार्च को पेपर लीक होने के आरोपों के बाद 5 मार्च को आयोजित सहायक अभियंता परीक्षा को टीएसपीएससी ने रद्द कर दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वायएसआर टीपी प्रमुख वायएस शर्मिला ने तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष और भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात की। शर्मिला ने कांग्रेस अध्यक्ष रेवांथ रेड्डी और भाजपा अध्यक्ष बंदी संजय से कहा कि टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में संयुक्त मार्च निकाला जाए।
प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने पकड़ा
वायएसआरटीपी प्रमुख वायएस शर्मिला को टीएसपीएससी पेपर लीक मामले में प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने पकड़ लिया था। 15 मार्च को पेपर लीक होने के आरोपों के बाद 5 मार्च को आयोजित सहायक अभियंता परीक्षा को टीएसपीएससी ने रद्द कर दी थी। इसके बाद पुलिस ने टीएसपीएससी के दो कर्मचारियों सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
भाजपा प्रमुख ने समन पर की टिप्पणी
पेपर लीक मामले की जांच कर रहे तेलंगाना पुलिस के विशेष जांच दल ने राज्य के भाजपा प्रमुख बंदी संजय को पूछताछ के लिए 26 मार्च को पेश होने के लिए शनिवार को तलब किया था। संजय ने समन पर कहा कि एसआईटी में पेपर लीक मामले में बीआरएस नेताओं को नोटिस जारी करने का साहस नहीं था।
संजय को अपने दावे का ही देना था जवाब
एसआईटी अधिकारी 25 मार्च को टीएसपीएससी लीक मामले में संजय को नोटिस देने के लिए हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित उनके आवास पर पहुंचे थे। इस दौरान संजय को उनके दावे से संबंधित सवालों का जवाब देना था। संजय ने कुछ दिनों पहले कहा था कि जगतियाल जिले से आने वाले 50 लोग टीएसपीएससी में योग्य हैं।