फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   youtuber savukku shankar detained under goondas act in tamil nadu

Tamil Nadu: यूट्यूबर 'सवुक्कु' शंकर पर लगा गुंडा एक्ट, पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का है आरोप

Sun, 12 May 2024 07:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 12 May 2024 07:26 PM IST
सार

सवुक्कु शंकर पहले ही सात मामलों में जेल में बंद हैं, जिनमें थेनी, त्रिची, सलेम, कोयंबटूर और चेन्नई 
में गांजा रखने, धोखाधड़ी, महिलाओं का उत्पीड़न आदि मामले शामिल हैं। 

विज्ञापन
youtuber savukku shankar detained under goondas act in tamil nadu
सवुक्कु शंकर - फोटो : एक्स/@सवुक्कु शंकर

विस्तार

तमिलनाडु के यूट्यूबर ए शंकर उर्फ सवुक्कु शंकर के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया गया है। सवुक्कु शंकर पहले ही सात मामलों में जेल में बंद हैं, जिनमें थेनी, त्रिची, सलेम, कोयंबटूर और चेन्नई में गांजा रखने, धोखाधड़ी, महिलाओं का उत्पीड़न आदि मामले शामिल हैं। चेन्नई के पुलिस कमिश्नर संदीप राय राठौड़ ने सवुक्कु शंकर पर गुंडा एक्ट लगाने का आदेश दिया।
विज्ञापन


तमिलनाडु में अवैध सामान की बिक्री करने वाले, साइबर क्राइम अपराधियों, अपराधियों, ट्रैफिक नियमों का बार-बार उल्लंघन करने वालों, वन नियमों का उल्लंघन करने वालो, यौन उत्पीड़न के अपराधियों, रेत माफिया, हत्यारोपी और वीडियो पाइरेसी के आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाया जा सकता है। यह आदतन अपराधियों के खिलाफ लगाया जाता है। इस कानून के तहत अपराधियों को अपराध करने से पहले ही एहतियातन हिरासत में लेने का प्रावधान है। हिरासत में रखने के आदेश अदालत से रद्द होने के बाद ही गुंडा एक्ट के आरोपी को जमानत मिल सकती है। 
विज्ञापन


सवुक्कु शंकर पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। एक इंटरव्यू में शंकर ने दावा किया कि महिला पुलिसकर्मी प्रमोशन के लिए शीर्ष पुलिस अधिकारियों को अनैतिक फायदा देती हैं। शंकर के खिलाफ इस मामले में कोयंबटूर, चेन्नई, सलेम और त्रिची में पांच मामले दर्ज किए गए। वहीं दो मामले अन्य स्थानों पर दर्ज हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed