फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Young lady said Chotu to Ratan Tata on Instagram, Ratan gave this answer

रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर डाली फोटो, युवती ने कमेंट कर कहा 'छोटू'

Thu, 13 Feb 2020 11:15 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 13 Feb 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Young lady said Chotu to Ratan Tata on Instagram, Ratan gave this answer
रतन टाटा द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई फोटो - फोटो : Instagram

विज्ञापन

रतन टाटा ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो पोस्ट किया। उनके इस पोस्ट पर एक लड़की ने 'छोटू' लिखकर कमेंट किया। लड़की के इस कमेंट पर लोगों ने आपत्ति जताते हुए उसे ट्रोल कर दिया। साथ ही काफी लोगों ने नाराजगी जताई। लोग लड़की के कमेंट को आपत्तिजनक और शर्मनाक कह रहे थे। लेकिन थोड़ी ही देर में उनकी नाराजगी पर रतन टाटा ने जो जवाब दिया उससे सबको सीख मिली।

रतन टाटा की पोस्ट
रतन को इंस्टाग्राम से जुड़े अभी पांच महीने ही हुए हैं। उन्होंने इंटरनेट की इस दुनिया में शामिल होने पर खुशी का इजहार करते हुए अपनी फोटो के साथ मंगलवार को एक पोस्ट लिखा। पोस्ट में उन्होंने लिखा कि यहां लोगों की संख्या एक मील के पत्थर तक पहुंच गई है। यह अद्भुत ऑनलाइन परिवार मेरी उम्मीदों से बेहतर है। जब मैंने इंस्टाग्राम ज्वाइन किया तो मुझे इतने प्यार की उम्मीद नहीं थी। मैं इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


रतन टाटा ने कहा कि मेरा मानना है इंटरनेट के इस युग में आपके द्वारा बनाए जाने वाले कनेक्शन की गुणवत्ता किसी भी संख्या से कहीं अधिक है। आपके समुदाय का हिस्सा बनना और आपसे सीखना वास्तव में रोमांचक है और मुझे बहुत खुशी देता है। मुझे उम्मीद है कि हमारी यात्रा जारी रहेगी।


युवती की पोस्ट पर रतन टाटा का जवाब
टाटा की इस पोस्ट पर पांच लाख से अधिक लोगों ने लाइक व कमेंट किया है। युवती ने कमेंट करते हुए कहा- ‘मुबारक हो छोटू।’ अपने इस कमेंट में युवती ने हार्ट वाली इमोजी का भी प्रयोग किया। कमेंट करते ही अन्य लोगों ने युवती पर नाराजगी जाहिर की। उनके इस कमेंट को शर्मनाक और आपत्तिजनक करार दिया। इसके बाद रतन टाटा ने जो जवाब दिया, उससे सभी को सीख मिली।



रतन टाटा ने कहा कि इसमें नाराजगी वाली कोई बात नहीं। उन्होंने कहा, 'हम सभी में एक बच्चा होता ही है। इस युवती के साथ सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करें।' रतन टाटा के जवाब आते ही युवती ने अपनी आलोचना वाले कमेंट का जवाब देते हुए लिखा, 'रतन टाटा हमारे लिए एक आदर्श हैं और वह उन्हें प्यार में जो चाहे बुला सकती हैं।'

मुझे उम्मीद है कि वह आगे भी कमेंट करती रहेगी : रतन
बुधवार को रतन टाटा ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर युवती की पोस्ट पर अपनी भावनाएं व्यक्त की। रतन ने लिखा कि एक युवती ने कल मेरी पोस्ट पर अपनी कुछ भावनाएं व्यक्त की। उन्होंने मुझे कमेंट में 'छोटू' बुलाया था। जवाब में कुछ लोगों ने उसके लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया।



इससे वह अपमानित महसूस कर अपनी भावनाओं को डिलीट कर दिया। आगे उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि युवती आगे भी कमेंट करेंगी। रतन टाटा के इस जवाब की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed