फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga Breaks can start in government institutions and corporate offices

सरकारी संस्थानों, कॉर्पोरेट कार्यालयों में शुरू हो सकता है योगा ब्रेक, 15 संस्थान राजी

Tue, 14 Jan 2020 10:21 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Jan 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Yoga Breaks can start in government institutions and corporate offices
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

आयुष मंत्रालय ने प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञों के सुझाव और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के जरिए एक कार्यक्रम विकसित किया है। सरकारी संस्थानों और कॉर्पोरेट कार्यालयों की दिनचर्या में जल्दी ही व्यायाम के लिए पांच मिनट का योगावकाश या योगा- ब्रेक शामिल किया जा सकता है ताकि पेशेवरों का तनाव दूर किया जा सके और वे तरोताजा होकर काम कर सकें। आयुष मंत्रालय ने सोमवार को योगा-ब्रेक का परीक्षण शुरू किया।

विज्ञापन


मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि टाटा केमिकल्स, एक्सिस बैंक, अर्न्स्ट एंड यंग ग्लोबल कंसल्टिंग सर्विसेज जैसे कई कॉरपोरेट घरानों सहित लगभग 15 संस्थानों ने इस कवायद में शामिल होने के लिए स्वेच्छा से हामी भरी है।

विज्ञापन


इस योगावकाश में कुछ हल्के व्यायामों को शामिल किया जाता है जो पांच मिनट के दौरान आसानी से किए जा सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने पहले सरकारी संस्थानों और अन्य कॉर्पोरेट निकायों को अपने कर्मचारियों के लिए 30 मिनट का अनिवार्य योगाभ्यास शुरू करने के लिए कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed