{"_id":"5f040bce8ebc3ea1186e78e3","slug":"yes-bank-scam-ed-is-set-to-attach-central-london-property-and-fixed-deposits-to-rana-kapoor-next-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक घोटाला: राणा कपूर की सेंट्रल लंदन की संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में ईडी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक घोटाला: राणा कपूर की सेंट्रल लंदन की संपत्ति को अटैच करने की तैयारी में ईडी
Tue, 07 Jul 2020 11:58 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 07 Jul 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
राणा कपूर (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईड) सेंट्रल लंदन की संपत्ति के साथ-साथ अगले हफ्ते राणा कपूर से संबंधित लगभग 50 करोड़ रुपये मूल्य की सावधि जमा को अटैच (संलग्न) करने की तैयारी में है। इसकी जानकारी घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न बताने की शर्त पर दी है। लंदन की संपत्ति को अटैच करना जांच एजेंसी द्वारा विदेश में उठाया जाने वाला पहला कदम है।
विज्ञापन
ईडी ने कपूर के खिलाफ छह मई को चार्जशीट दायर की है। जिसके अनुसार उन्होंने कथित तौर पर बैंक का इस्तेमाल कर्ज का विस्तार करके रिश्वत लेने के लिए किया। एजेंसी ने पता लगाया कि कपूर की बेटी राखी कपूर डोइट क्रिएशन जर्सी लिमिटेड का संचालन करती हैं। इसमें 83 करोड़ रुपये का निवेश किया गया है और इसकी लंदन में तीन संपत्तियां हैं, जिसमें साउथ ऑड्ले स्ट्रीट स्थिति ऑफिस कम गेस्ट हाउस भी शामिल है। इसकी कीमत लगभग 107 करोड़ रुपये है और इसके अलावा रिहायशी संपत्ति भी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- यस बैंक : ईडी ने अनिल अंबानी से की नौ घंटे पूछताछ, 30 मार्च को फिर तलब
विज्ञापन
हालांकि यह साफ नहीं है कि किस संपत्ति को अटैच किया जाएगा। एजेंसी के एक अधिकारी ने कहा, सेंट्रल लंदन में एक संपत्ति को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अगले हफ्ते अटैच किया जाएगा। इसके लिए दस्तावेज तैयार हैं। कपूर के वकील ने इसपर किसी भी तरह की टिप्पणी करने से मना कर दिया है।
एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जांच एजेंसी ने कपूर के परिवार और उनके द्वारा संचालित कंपनियों के स्वामित्व वाली कई महंगी संपत्तियों की पहचान की है। जिनमें दिल्ली, मुंबई, गोवा, लंदन, अमेरिका, यूके में बंगला, विला, क्लब, रिसॉर्ट, अपार्टमेंट, फार्मलैंड आदि अन्य शामिल हैं। इनकी कीमत हजारों करोड़ रुपये में है। घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इन सभी को अवांछनीय कंपनियों को कर्ज देने की एवज में मिली रिश्वत के जरिए प्राप्त किया गया है।