{"_id":"5e75d1168ebc3e7693221d9f","slug":"yes-bank-crisis-subhash-chandra-enforcement-directorate-ed-connection-with-a-money-laundering-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"यस बैंक: जेट एयरवेज के नरेश गोयल और एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा से ईडी ने की पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यस बैंक: जेट एयरवेज के नरेश गोयल और एस्सेल ग्रुप के सुभाष चंद्रा से ईडी ने की पूछताछ
Sat, 21 Mar 2020 02:02 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:02 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चंद्रा ईडी दफ्तर पहुंचे
- फोटो : ANI
यस बैंक संकट के संबंध में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एस्सेल ग्रुप के चैयरमैन सुभाष चंद्रा से पूछताछ करने वाली है। इसी संबंध में सुभाष चंद्रा शनिवार को मुंबई स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे, जहां उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में पूछताछ की जाएगी। जबकि जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharashtra: Essel Group Chairman Subhash Chandra has reached the Enforcement Directorate (ED) office in Mumbai for questioning in connection with a money laundering case. #YesBank pic.twitter.com/HZKjg9QYCg
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2020
यस बैंक के प्रमोटर राणा कपूर और उनके परिवार के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के केस के सिलसिले में उनसे पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों के मुताबिक बालार्ड इस्टेट स्थित कार्यालय में पीएमएलए के तहत दर्ज केस में जांच अधिकारी ने गोयल का बयान दर्ज किया गया। जेट एयरवेज पर संकट से जूझ रहे यस बैंक का 550 करोड़ रुपये कर्ज है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने नरेश गोयल के खिलाफ 18 मार्च को समन जारी किया था, लेकिन रिश्तेदार की तबीयत खराब होने की वजह से पेश नहीं हुए थे।