{"_id":"656c4fa0454549ea54063016","slug":"yediyurappa-said-bjp-will-win-all-28-karnataka-seats-in-lok-sabha-elections-after-seeing-assembly-poll-leads-2023-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Polls: 'लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की सभी सीटों पर जीतेगी BJP', विधानसभा चुनाव के रुझान आने पर येदियुरप्पा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Polls: 'लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की सभी सीटों पर जीतेगी BJP', विधानसभा चुनाव के रुझान आने पर येदियुरप्पा
Sun, 03 Dec 2023 03:22 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 03 Dec 2023 03:22 PM IST
सार
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल गई है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। येदियुरप्पा ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी।
विज्ञापन
बीएस येदियुरप्पा
- फोटो : PTI
विस्तार
मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जाएंगे। इसके लिए कड़ी सुरक्षा में मतगणना शुरू हो गई है। फिलहाल, भाजपा ने चार में से तीन राज्यों में महत्वपूर्ण बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को दावा किया कि भाजपा अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में कर्नाटक की सभी 28 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिली
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल गई है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। ऐसे में, येदियुरप्पा ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनावों में जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी।
विज्ञापन
कोई खड़ा नहीं हो सकता हमारे सामने
लिंगायत नेता ने कहा कि अब यह बार-बार साफ हो रहा है कि देश पर शासन करने के लिए भाजपा के सामने कोई खड़ा नहीं हो सकता है, न तो कांग्रेस और न ही कोई अन्य पार्टी। उन्होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस को धूल चटाने की नींव रखी है।
विज्ञापन
पूरे कर्नाटक का दौरा करेंगे
उन्होंने आगे कहा कि इन नतीजों के बाद हम कर्नाटक में सभी 28 लोकसभा सीटें जीतने की पूरी कोशिश करेंगे और इसे प्रधानमंत्री मोदी को उपहार में देंगे। उन्होंने कहा कि वह बेलगावी में मौजूदा कर्नाटक विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद प्रचार के लिए पूरे कर्नाटक का दौरा करेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र का राज्य के सभी हिस्सों में जोरदार स्वागत हो रहा है, जो लोगों के बीच बने विश्वास का संकेत है।