फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   WPI inflation remained below zero for the fifth consecutive month

Inflation: लगातार पांचवें महीने शून्य से नीचे रही डब्ल्यूपीआई महंगाई, खाद्य वस्तुओं के दाम अब भी दहाई अंक में

Fri, 15 Sep 2023 05:11 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 15 Sep 2023 05:11 AM IST
सार

चालू वित्त वर्ष में अब तक थोक महंगाई शून्य से नीचे रही है। अप्रैल में यह शून्य से 0.92 फीसदी नीचे रही थी। मई में शून्य से 3.48 फीसदी, जून में शून्य से 4.12 फीसदी, जुलाई में शून्य से 1.36 फीसदी और अगस्त में शून्य से 0.52 फीसदी नीचे रही। 

विज्ञापन
WPI inflation remained below zero for the fifth consecutive month
Why RBI Hike Repo Rate During High Inflation - फोटो : Istock

विस्तार

थोक महंगाई लगातार पांच महीने से शून्य से नीचे बनी हुई है। अगस्त, 2023 में यह शून्य से 0.52 फीसदी नीचे यानी (-)0.52 फीसदी रही। थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित महंगाई में गिरावट के बावजूद खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें दहाई अंक में बनी हुई है। 

विज्ञापन

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के बृहस्पतिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त, 2023 में खाने-पीने की वस्तुओं की महंगाई दर घटकर 10.60 फीसदी रह गई। जुलाई में यह 14.25 फीसदी रही थी। खाद्य वस्तुओं के अलावा खनिज तेल, रासायनिक उत्पादों, तैयार कपड़ों और बुनियादी धातुओं की महंगाई दर भी सालाना आधार पर घटी है। आरबीआई ने बढ़ती महंगाई को काबू में रखने के साथ अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए पिछले महीने तीसरी बार रेपो दर को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा था। केंद्रीय बैंक मौद्रिक नीति तैयार करने के लिए खुदरा महंगाई को ध्यान में रखता है। अगस्त, 2023 में खुदरा महंगाई घटकर 6.83 फीसदी रही, जो जुलाई के 7.44 फीसदी से कम है।

विज्ञापन

चालू वित्त वर्ष में ऐसे रही डब्ल्यूपीआई महंगाई
चालू वित्त वर्ष में अब तक थोक महंगाई शून्य से नीचे रही है। अप्रैल में यह शून्य से 0.92 फीसदी नीचे रही थी। मई में शून्य से 3.48 फीसदी, जून में शून्य से 4.12 फीसदी, जुलाई में शून्य से 1.36 फीसदी और अगस्त में शून्य से 0.52 फीसदी नीचे रही। महंगाई नकारात्मक तब रहती है, जब वस्तुओं की आपूर्ति उनकी मांग से ज्यादा होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

10.6% रही खाद्य वस्तुओं की महंगाई अगस्त में घटकर
खाद्य सचिव संजीव चोपड़ा ने कहा, देश में गेहूं, चावल, चीनी, खाद्य तेल जैसी जरूरी खाद्य वस्तुओं की आपूर्ति पर्याप्त है। सरकार काला बाजारी करने वालों पर कड़ी नजर रख रही है। इससे आगामी त्योहारों के दौरान इन खाद्य वस्तुओं की खुदरा कीमतें काबू में रहेंगी। इनके दाम बढ़ने की आशंका नहीं है। देश में 85 लाख टन का पर्याप्त चीनी भंडार है। यह साढ़े तीन माह की जरूरतें पूरे करने को पर्याप्त है। गेहूं की खुदरा कीमतें औसतन 30 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं। 31 अगस्त तक सरकार के पास कुल 255 लाख टन गेहूं का भंडार था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed