फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east india neighboring countries news

World Updates: सर्जरी के बाद जल्द ही काम पर लौटेंगे अमेरिकी रक्षा मंत्री, अगले हफ्ते तीन देशों का करेंगे दौरा

Sat, 25 May 2024 06:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 25 May 2024 06:41 PM IST
विज्ञापन
World Updates us uk russia australia china pakistan afghanistan middle east india neighboring countries news
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयल ऑस्टिन चीनी रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जुन से सिंगापुर में बातचीत करने की योजना बना रहे हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि ऑस्टिन अगले हफ्ते सिंगापुर, कंबोडिया और फ्रांस के दौरे पर जाएंगे। नवंबर 2022 के बाद पहली बार ऑस्टिन चीन के रक्षा मंत्री से मुलाकात करेंगे। ऑस्टिन आखिरी बार चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे (तब) से आसियन रक्षा मंत्रियों की बैठक में मिले थे। 
विज्ञापन


जून में अमेरिका के रक्षा सचिव ने वीडियो लिंक के जरिए एडमिरल डोंग जुन से मिले थे। शुक्रवार को पेंटागॉन ने एक बयान जारी कर बताया कि ऑस्टिन ने वॉल्टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में ब्लैडर की समस्या का सफल इलाज करने के बाद एक बार फिर अपना पद संभाल लिया है। ऑस्टिन की आगामी यात्रा उनकी हिंद-प्रशांत की 10वीं यात्रा होगी। उनकी यह यात्रा चीन-ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रही है।
विज्ञापन

केन्या में सोने की खदान ढहने से पांच की मौत

उत्तरी केन्या में एक अनौपचारिक सोने की खदान ढहने से पांच लोगों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

श्रीलंकाई जेलों में बंद 43 पाकिस्तानी कैदियों को किया जाएगा रिहा

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच एक समझौते के तहत श्रीलंकाई जेलों में बंद 43 पकिस्तानी कैदियों को रिहा किया जाएगा। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने श्रीलंका के उच्चायुक्त एडमिरल रवीन्द्र चन्द्र श्रीविजय गुणरत्ने के साथ शुक्रवार को एक बैठक की। इस बैठक में दोनों देशों की जेलों में बंद कैदियों की रिहाई पर सहमति जताई गई। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को लेकर चर्चा भी हुई। 
विज्ञापन

एरिक गार्सेटी ने भारत के ब्लाइंड क्रिकेट टीम से की मुलाकात

अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने भारत के ब्लाइंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने टीम का उत्साह भी बढ़ाया। दरअसल टी20 वर्ल्ड कप के दौरान वह अमेरिका में ब्लाइंड क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहते हैं। गार्सेटी बंगलूरू में आधिकारिक दौरे पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें भी साझा की। 

बीजिंग में रवींद्रनाथ टैगोर और काजी नजरूल इस्लाम की जयंती पर खास कार्यक्रम आयोजित

चीन में नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की 163वीं जयंती और बांग्लादेश के राष्ट्रीय कवि काजी नजरूल इस्लाम की 125वीं जयंती का जश्न मनाने के लिए भारतीय दूतावास में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 40 भारतीय और बांग्लादेशी कलाकार शामिल हुए। 

इंग्लैंड : द्वितीय विश्व युद्ध के समय का विमान दुर्घटनाग्रस्त
पूर्वी इंग्लैंड में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार स्पिटफायर नामक यह लड़ाकू विमान द्वितीय विश्व युद्ध के समय का था। लिंकनशायर पुलिस ने कहा कि विमान लंदन से लगभग 150 मील (230 किलोमीटर) उत्तर में कोनिंग्सबी शहर के एक मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह एकल सीट वाला विमान था। पायलट की स्थिति के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। रक्षा मंत्रालय की ओर से अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है। कॉनिंग्सबी शहर के पास बैटल ऑफ ब्रिटेन मेमोरियल में युद्धकालीन लड़ाकू और बमवर्षक विमानों का एक संग्राहलय है। बताया जा रहा है कि शनिवार को कई विमान लिंकनशायर एविएशन हेरिटेज सेंटर में प्रदर्शन करने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed