फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World passing through difficult phase but India moving ahead fast and steadily: PM Modi

Energy Crisis: LPG को लेकर दहशत फैलाने वालों पर प्रधानमंत्री मोदी सख्त, राज्य सरकारों को दिए गए कड़े निर्देश

Thu, 12 Mar 2026 09:40 PM IST
Pavan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Pavan Updated Thu, 12 Mar 2026 09:40 PM IST
सार

Energy Crisis: प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश में एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पैदा करने की कोशिशों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस को लेकर डर का माहौल बना रहे हैं, लेकिन इससे वे खुद ही जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

विज्ञापन
World passing through difficult phase but India moving ahead fast and steadily: PM Modi
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस समय पूरी दुनिया कई तरह की चुनौतियों से गुजर रही है, लेकिन इन मुश्किल परिस्थितियों के बीच भी भारत तेजी और स्थिरता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के कई बड़े नेता और विशेषज्ञ मानते हैं कि भारत धीरे-धीरे पूरे विश्व के लिए एक केंद्र बिंदु बनता जा रहा है। 
विज्ञापन


LPG पर अफवाह फैलाने वालों पर पीएम मोदी सख्त
प्रधानमंत्री मोदी ने देश में एलपीजी को लेकर फैल रही अफवाहों और घबराहट पैदा करने की कोशिशों पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग जानबूझकर गैस को लेकर डर का माहौल बना रहे हैं, लेकिन इससे वे खुद ही जनता के सामने बेनकाब हो रहे हैं और देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि मौजूदा हालात का फायदा उठाकर कुछ लोग जरूरी चीजों की ब्लैक मार्केटिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे बेईमान तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को भी जनता को परेशान करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - MEA: होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर भारत चिंतित, 28 जहाजों की सुरक्षा को लेकर ईरान से हुई बातचीत
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने दांडी मार्च का किया जिक्र
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में इतिहास का जिक्र करते हुए बताया कि 12 मार्च 1930 को महात्मा गांधी ने दांडी मार्च की शुरुआत साबरमती आश्रम से की थी। उन्होंने कहा कि यह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का एक बड़ा मोड़ था, जिसने देश के हर कोने के लोगों को आजादी के लक्ष्य के लिए एकजुट कर दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि उस ऐतिहासिक यात्रा के लगभग 100 साल बाद आज भारत एक नई यात्रा पर निकला है। यह यात्रा एक विकसित भारत बनाने की है। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश का लक्ष्य और मंजिल एक ही है, भारत को विकसित राष्ट्र बनाना।

भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि इस समय दुनिया में कई तरह के संकट चल रहे हैं। वैश्विक सप्लाई चेन फिर से प्रभावित हो रही हैं और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में भी भारत मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है और अपनी अर्थव्यवस्था तथा विकास को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज इतिहास के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर दुनिया खड़ी है और इस समय जिस देश की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वह भारत है। उन्होंने कहा कि कई वैश्विक नेता और विशेषज्ञ भारत से बड़ी उम्मीदें लगा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Rashtrapati Bhavan: टीएमसी प्रतिनिधिमंडल को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात का नहीं मिला समय, फिर लिखा पत्र

'ग्लोबल साउथ के देश तय करेंगे दुनिया की दिशा'
प्रधानमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि हाल ही में अलेक्जेंडर स्टब, भारत आए थे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में दुनिया की दिशा ग्लोबल साउथ के देश तय करेंगे और उस दिशा को तय करने में भारत की भूमिका सबसे बड़ी होगी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत आज सिर्फ अपने विकास की बात नहीं कर रहा, बल्कि वह पूरी दुनिया के लिए नई संभावनाएं और नए अवसर भी पैदा कर रहा है। इसी कारण आज वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका पहले से कहीं ज्यादा मजबूत और महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

भारत-कनाडा परमाणु सहयोग समझौते पर पाकिस्तान के बयान को किया खारिज
विदेश मंत्रालय ने भारत-कनाडा परमाणु सहयोग समझौते पर पाकिस्तान के बयान को खारिज करते हुए कहा कि भारत की परमाणु अप्रसार संबंधी साख पूरी तरह से बेदाग है। मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान का बयान बेबुनियाद है। परमाणु अप्रसार के लिए भारत की प्रतिबद्धता दुनियाभर में प्रसिद्ध है जबकि पाकिस्तान का चोरी-छिपे परमाणु प्रसार दस्तावेजी इतिहास है। पाकिस्तान की निर्यात नियंत्रण या अप्रसार जोखिम पर विश्वसनीयता बहुत कम है। ऐसे बेतुके बयान पाकिस्तान की अपने खराब रिकॉर्ड से ध्यान हटाने की कोशिश के अलावा और कुछ नहीं हैं। इससे पहले, पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच लंबे समय की यूरेनियम आपूर्ति समझौते और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर और एडवांस्ड परमाणु प्रौद्योगिकी पर सहयोग पर चिंता जताई थी। ब्यूरो


अफगानिस्तान के साथ झड़प बढ़ाने को लेकर पाकिस्तान के आरोप बेबुनियाद
प्रवक्ता जायसवाल ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चल रही झड़प को लेकर कहा कि हम पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान का अपनी गलतियों के लिए भारत को दोष देना अब आम बात हो गई है। दशकों से आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले देश होने के नाते, जब सीमापार आतंकवाद की बात आती है तो पाकिस्तान की कोई साख नहीं है। वह कितनी भी कहानी सुनाए, यह सच्चाई नहीं बदलेगी और न ही पाकिस्तान के खुद को पीड़ित समझने से कोई बेवकूफ बनेगा।

बांग्लादेश को डीजल आपूर्ति भारत की अपनी जरूरतों के हिसाब से, श्रीलंका, मालदीव ने भी किया आग्रह
जायसवाल ने कहा कि भारत पेट्रोलियम उत्पादों का एक बड़ा निर्यातक है, खासकर अपने पड़ोस में। हम बांग्लादेश को पेट्रोलियम कॉरपोरेशन के साथ साझेदारी में फ्रेंडशिप पाइपलाइन के जरिये डीजल की आपूर्ति कर रहे हैं। अभी भी बांग्लादेश को डीजल निर्यात जारी है। उन्होंने कहा कि भारत की अपनी जरूरतों को ध्यान में रखा जाएगा। हमें श्रीलंका और मालदीव से भी ऐसा अनुरोध मिला है।

कार्गो जहाजों पर हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
जायसवाल ने कहा कि भारत कार्गो जहाजों पर किसी भी ओर से हमलों का कड़ा विरोध करता है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे हमलों में अब तक तीन भारतीय नागरिकों को गंवा दिया है और चौथा भारतीय नागरिक लापता है। ये चारों नागरिक कार्गो जहाज पर क्रू का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि ओमान और इराक में हमारे दूतावास और दुबई में हमारा कॉन्सुलेट स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर उनके पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए काम कर रहे हैं। इस वजह से भी भारत किसी भी तरफ से कार्गो जहाजों पर होने वाले हमलों की कड़ी निंदा करता है।

अन्य वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed