फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Environment Day: G Kishan reddy plant sapling and advice to curb air pollution

विश्व पर्यावरण दिवस: केंद्रीय गृहमंत्री जी किशन रेड्डी ने पौधा लगाकर लोगों को दी यह सलाह

Wed, 05 Jun 2019 12:58 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 05 Jun 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
World Environment Day: G Kishan reddy plant sapling and advice to curb air pollution
गृह राज्यमंत्री जी किशन रेड्डी - फोटो : अमर उजाला

हर साल पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसे लेकर इस बार भारत सरकार ने खास तैयारियां कीं। पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने चार जून की शाम को एक कार्यक्रम सेल्फी विद सैपलिंग #SelfieWithSapling को लॉन्च किया। इसके तहत उन्होंने देश के हर व्यक्ति से आज के दिन एक पौधा लगाकर उसकी सेल्फी इस हैशटैग के साथ डालने के लिए कहा था। वहीं प्रधानमंत्री से लेकर केंद्रीय मंत्रियों और राज्यमंत्री तक ने पौधे लगाए। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने दिल्ली में दो जगहों पर पौधे लगाए।

विज्ञापन


रेड्डी ने ट्विटर पर लिखा, 'विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर, आइए हम अपनी माता प्रकृति की रक्षा करने और आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखने का संकल्प लें।' इसके बाद उन्होंने निजामुद्दीन के बीएसएफ कैंप में अतिरिक्त महानिदेशक और अ्य अधिकारियों के साथ पौधा लगाया। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में स्थित तेलंगाना भवन में पौधा लगाया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यमंत्री ने एक बयान जारी करते हुए लिखा, '2018 में भारत मेजबान देश था और इसकी थीम थी 'प्लास्टिक को मात दो' 2019 की थीम है 'वायु प्रदूषण को मात दो' और मेजबान देश चीन है। इस दिन को लोगों को जागरुक करने, विचार का दायरा बढ़ाने और पर्यावरण को बढ़ाने और उसे संरक्षित रखने के लिए मनाया जाता है। पर्यावरण वह हर चीज है जो हमारे आस-पास है, जो हमें जीवित रखती है। धरती मां के पास संसाधनों का पुनर्जन्म करने, सभी पेड़-पौधों, जानवरों और सूक्ष्म जीवों को जिंदा रखने के कई तरीके हैं।'


उन्होंने आगे कहा, 'संसाधनों का अति दोहन करने से पारिस्थितिकी तंत्र के पुनर्जन्म की प्रक्रिया  प्रभावित होती है। इसके लिए सबसे अच्छा तरीका है कि लोगों के बीच आपदाओं को लेकर जागरुकता फैलाई जाए। हमें पेड़ लगाने चाहिए क्योंकि यह पानी के पुनर्निर्माण में मदद करते हैं, मिट्टी का संरक्षण करने और वायु प्रदूषण को कम करते हैं। बीएसएफ ने 30 मिनट में पांच लाख, 24 हजार और 424 पौधे लगाए हैं। आज आप शपथ लें कि अपने आस-पास को हरा-भरा बनाएंगे और वायु प्रदूषण को मात देंगे।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed