फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   work from home for home ministry: Half staff ordered to come to the office, officers up to the level of Under Secretary will work from home

गृह मंत्रालय सतर्क: आधे स्टाफ को ही दफ्तर आने का आदेश, अवर सचिव स्तर तक के अधिकारी घर से करेंगे काम

Thu, 15 Apr 2021 10:45 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 10:45 PM IST
सार

  • आने-जाने के समय में भी बदलाव की छूट
  • संक्रमण रोकने के लिए उठाया कदम

विज्ञापन
work from home for home ministry:  Half staff ordered to come to the office, officers up to the level of Under Secretary will work from home
गृह मंत्रालय - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली में कोरोना महामारी के चलते बिगड़ते हालात को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अवर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को घर से ही काम करने को कहा है। मंत्रालय में केवल 50 प्रतिशत कर्मचारी ही आएंगे।

विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को एक कार्यालयीन पत्र में कहा कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच कार्यालय में आने के साथ उसी हिसाब से अपने जाने के समय में भी बदलाव कर सकते हैं। कंटेनमेंट क्षेत्रों में रहने वालों को कार्यालय आने से छूट होगी। गृह मंत्रालय ने कहा कि दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में अप्रत्याशित वृद्धि के चलते संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन


गृह मंत्रालय ने कहा कि अवर सचिव या समकक्ष स्तर के अधिकारियों और इससे निचले स्तर के अधिकारियों को घर से काम करने की अनुमति होगी और कार्यालय में कुल कर्मचारियों का 50 प्रतिशत कार्यबल ही मौजूद रहेगा। संबंधित विभाग के प्रमुख कार्यालय में उपस्थिति के लिए कर्मचारियों की सूची तैयार करेंगे। उप सचिव, समकक्ष या इससे ऊपर के सभी अधिकारी नियमित रूप से दफ्तर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉरिडोर में भीड़ नहीं होगी, रोस्टर सिस्टम बनेगा
गृह मंत्रालय ने कहा कि सभी अधिकारी सुबह नौ बजे से 10 बजे के बीच कार्यालय में आने के साथ उसी हिसाब से अपने जाने के समय में भी बदलाव कर सकते हैं। इससे लिफ्ट या कॉरिडोर में भीड़-भाड़ नहीं होगी। विभाग प्रमुख इस संबंध में रोस्टर सिस्टम बनाएंगे।


टेलीफोन व अन्य माध्यमों से संपर्क में रहेंगे
किसी खास दिन नहीं आने वाले कर्मचारी अपने आवास पर हर समय टेलीफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जुड़े रहेंगे और घर से ही काम करेंगे। कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारी कोविड-19 के संबंध में दिशा-निर्देशों का पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed