{"_id":"650d0f7df1cda91aa1071823","slug":"women-reservation-bill-women-mps-thanked-pm-modi-nari-shakti-vandan-adhiniyam-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला आरक्षण बिल: विधेयक पास होने को महिला सांसदों ने बताया ऐतिहासिक क्षण, पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला आरक्षण बिल: विधेयक पास होने को महिला सांसदों ने बताया ऐतिहासिक क्षण, पीएम मोदी की तारीफ में पढ़े कसीदे
Fri, 22 Sep 2023 09:22 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 22 Sep 2023 09:22 AM IST
सार
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के निर्विरोध तरीके से पास होने के बाद कांग्रेस सांसद जोशीमनी ने अपनी खुशी व्यक्ति की। उन्होंने इस बिल के कार्यान्वयन पर चिंता भी जताई है।
विज्ञापन
Women Reservation Bill
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला आरक्षण बिल के पारित होने के बाद विभिन्न पार्टियों की महिला सांसदों ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया है। गुरुवार को राज्यसभा में यह बिल निर्विरोध पास हो गया। बिल के पास होने के बाद भाजपा सांसद दिया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। महिला आरक्षण बिल को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के नाम से जाना जाता है।
भाजपा सांसद दिया कुमारी ने महिला आरक्षण बिल के राज्य सभा में पास होने के बाद कहा, 'आज महिलाएं जश्न मना रही हैं। इस बिल के पास होने पर हम सभी बहुत खुश हैं। पीएम मोदी ने वास्तव में इस बिल के पास होने के सपने को पूरा कर दिया। उन्होंने बिल को दो दिनों में पेश और पारित करने का नेतृत्व किया।'
अन्य पार्टियों की महिला सांसदों ने जताई खुशी
राज्यसभा में महिला आरक्षण बिल के निर्विरोध तरीके से पास होने के बाद कांग्रेस सांसद जोशीमनी ने अपनी खुशी व्यक्ति की। उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। यह कानून का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।' उन्होंने इस बिल के कार्यान्वयन पर चिंता जताते हुए कहा, 'यह जानकर दुखी हूं कि महिला आरक्षण बिल को जल्द लागू नहीं किया जा सकता है।'
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने इस बिल को ऐतिहासित बताते हुए कहा, 'आखिरकार यह बिल दोनों सदनों से पास हो गया। यह हमारे देश की महिलाओं के लिए आनंद का क्षण हैं। हमने मांग की थी कि इस बिल को ओबीसी उप-कोटा के साथ जल्द लागू किया जाए। लेकिन हमारी यह मांग पूरी नहीं हुई।'
राज्य सभा में गुरुवार को महिला आरक्षण बिल को पास किया गया। इस बिल के पक्ष में 214 सदस्यों ने वोट किया, वहीं कोई भी बिल के विरेध में नहीं था। महिला आरक्षण बिल के तहत महिलाओं को लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।
झारखंड मुक्ति मोर्चा की सांसद महुआ माजी ने कहा, 'महिलाओं के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। सरकार को दोनों सदनों में इस बिल के पक्ष में द्विदलीय समर्थन प्राप्त हुआ। मेरे लिए सबसे अहम यह रहा कि सांसदों ने अपने आपसी मतभेदों को दूर रखते हुए इस बिल का समर्थन किया।' उन्होंने आगे कहा, 'हम ओबीसी महिलाओं के लिए उप कोटा के प्रावधान के साथ इस बिल को जल्द लागू करने की मांग करते हैं।'
संसद में लगे मोदी-मोदी के नारे
संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद महिला सांसदों ने मिलकर मोदी-मोदी के नारे भी लगाए। स्मृति ईरानी, पीटी ऊषा और मीनाक्षी लेखी समेत दोनों सदनों की महिला सदस्यों ने इस ऐतिहसिक क्षण के लिए पीएम मोदी को गुलदस्ता भेंट करते समय मुस्कुराते दिखीं।
लोकसभा में महिला आरक्षण बिल के पक्ष में 454 सदस्यों ने वोट किया था तो वहीं दो सदस्य इस बिल के विरोध में दिखे। वहीं वोटिंग से पहले राज्यसभा में पीएम मोदी ने सभी सदस्यों से बिल को सर्वसम्मति से पारित करने का आग्रह किया। उन्होंने यह विश्वास दिया कि इस बिल से देश के लोगों में नया विश्वास जगेगा। उन्होंने कहा कि इस बिल को पास कराने में सभी सदस्यों का अहम योगदान है। इससे देश को एक महत्वपूर्ण संदेश मिलेगा।