फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Women clean sewage in BJP MP ideal village

भाजपा सांसद के इस आदर्श गांव में मैला ढोती है महिला

Fri, 02 Jun 2017 01:39 PM IST
विकास शुक्ल, लखीमपुर खीरी
विकास शुक्ल, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 02 Jun 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
 Women clean sewage in  BJP MP ideal village
मैला ढ़ोती महिला

देश में गांवों को खुले में शौचमुक्त बनाने और स्वच्छता के लिए जोरशोर से मुहिम चल रही है और मैला ढोने जैसी बुराई को पूरी तरह मिटाने का दावा किया जाता है। लेकिन सांसद का गोद लिया एक गांव सरकारी दावों को मुंह चिढ़ा रहा है। यह गांव है ढखौरा जिसे सांसद ग्राम योजना के तहत धौरहरा की भाजपा सांसद रेखा वर्मा ने गोद लिया है। गांव में एक महिला रोज कई घरों का मैला ढोती है।

विज्ञापन


दो मजरे के गांव में पांच सौ से अधिक घरों में शौचालय नहीं हैं। करीब 25 घरों में शुष्क शौचालय हैं, जिनका मैला एक महिला उठाकर ले जाती है। सांसद को नहीं मालूम कि शर्मसार करने वाली मैला ढोने की कुप्रथा उनके गांव में अभी जारी है।
विज्ञापन


सफाई के बदले मिलता है अनाज 
बेवा रामदेवी मैला ढोने का काम करती हैं। उसके पति की मौत हो चुकी है। दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो गई। तीन बेटे हैं, जिनमें से दो विवाहित हैं। बेटे सुअर पालन और मजदूरी के काम में लगे हैं। इनके पास जमीन भी नहीं है। गांव निवासी सुरेश पाल सिंह, नीरज कुमार और बृजपाल बताते हैं कि मैला ढोने वाली राम देवी को मजदूरी के नाम पर छह किलो अनाज छमाही मिलता है। मैला ढोने वाले घर से उसे गेहूं और धान की कटाई के समय ही अनाज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद कराऊंगी मैला ढोने की प्रथा
गांव में अब भी कुछ लोग खुले में शौच जाते हैं। 20 से 25 घरों में महिलाओं और बच्चों की सुविधा के लिए शुष्क शौचालय बनवा लिए हैं। जिनका मैला एक महिला ढोती है। इसके समाधान के लिए ऐसे घरों में शौचालय बनवाने के लिए प्रस्ताव भेजा है। जल्द ही शौचालय के निर्माण कराकर गांव से मैला ढोने की प्रथा को बंद कराऊंगी। साथ ही गांव को खुले में शौच मुक्त कराना भी प्राथमिकता में है।

-किरन सिंह, प्रधान 

कुप्रथा की मुझे जानकारी नहीं
ढखौरा गांव को जब गोद लिया था, तब सपा की सरकार थी। सपा की सरकार में योजनाएं नहीं मिल सकीं, जिससे निर्माण कार्य शुरू होने में देरी हुई। वर्तमान में ओवरहेड टैंक और सड़क निर्माण हो रहा है। गांव में मैला ढोने की प्रथा की जानकारी नहीं थी। यदि ऐसा है तो इस कुप्रथा से गांव को मुक्त कराया जाएगा। साथ ही हर घर में शौचालय बनवाकर खुले में गांव को खुले में शौच मुक्त कराया जाएगा।
-रेखा वर्मा, सांसद-धौरहरा क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed