{"_id":"5e6394368ebc3eead87e40b6","slug":"woman-told-god-pm-narendra-modi-says-i-saw-god-on-you-prime-minister-got-emotional-after-hearing","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पीएम से कहा- आपमें भगवान दिखता है, सुनकर भावुक हुए मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला ने पीएम से कहा- आपमें भगवान दिखता है, सुनकर भावुक हुए मोदी
Sat, 07 Mar 2020 06:08 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sat, 07 Mar 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
महिला की बात सुनकर भावुक हुए पीएम मोदी
- फोटो : PTI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उस समय भावुक हो गए जब उनकी सरकार की जेनेरिक दवा कार्यक्रम की एक महिला लाभार्थी ने उनसे कहा कि मैंने आपमें भगवान देखा है। देहरादून निवासी दीपा शाह को 2011 में पैरालिसिस हो गया था और वह जन औषधि दिवस के मौके पर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री से संवाद कर रही थीं।
विज्ञापन
दीपा शाह की आंखों से आंसू टपक गए और उन्होंने कहा कि मैंने भगवान को नहीं देखा है लेकिन मैंने आपमें भगवान देखा है। महिला ने जब अपनी टिप्पणी दोहराई तो मोदी भी भावुक होते हुए दिखे।
विज्ञापन
महिला ने साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री एवं अन्य को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनकी मदद की और कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें बताया था कि उनका इलाज नहीं किया जा सकता। दीपा शाह ने दवाओं की कीमत कम करने में किए गए प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि आपकी आवाज सुनकर मैं बेहतर हो गई हूं।
विज्ञापन
भावुक प्रधानमंत्री कुछ पलों के लिए शांत हो गए और बाद में महिला से कहा कि यह उनका साहस था जिससे उन्हें अपनी बीमारी पर जीत मिली और उन्हें यह भावना जारी रखनी चाहिए।
महिला इस बारे में बता रही थीं कि 2011 में पैरालिसिस होने बाद उन्हें किस तरह से मुश्किलें हुईं और अब उन्हें सरकार की कम कीमत की जेनेरिक दवा कार्यक्रम से प्रति महीने 3500 रुपये की बचत हो रही है। शाह जैसे ही अपने विचार व्यक्त करने के लिए उठीं तो मोदी ने उनसे बैठकर बोलने के लिए कहा क्योंकि वह खड़े होने में असहज महसूस कर रही थीं।
मोदी ने महिला से कहा कि आपने बीमारी को अपनी आत्मशक्ति से परास्त किया है। आपका साहस आपका भगवान है और उसने ही आपको ऐसे बड़े संकट से निकलने की शक्ति दी। आपको अपना यह आत्मविश्वास बनाए रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग अब भी जेनेरिक दवाओं के बारे में अफवाह फैला रहे हैं, अतीत के अनुभव को देखते हुए वे इसको लेकर हैरान हैं कि दवाएं इतनी सस्ती कैसे मुहैया हो सकती हैं और दवाओं में कुछ जरूर गड़बड़ी होगी।