{"_id":"62c2b6d3b849194dd10931c3","slug":"woman-teen-daughter-held-in-kerala-for-kidnapping-five-day-old-child-from-tn-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Child Stealing: तमिलनाडु से नवजात को चुराकर केरल भागीं मां-बेटी गिरफ्तार, पांच दिन की बच्ची बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Child Stealing: तमिलनाडु से नवजात को चुराकर केरल भागीं मां-बेटी गिरफ्तार, पांच दिन की बच्ची बरामद
Mon, 04 Jul 2022 03:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी
पीटीआई, कोयंबतुर
पीटीआई, कोयंबतुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 04 Jul 2022 03:15 PM IST
सार
कोयंबतुर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी की पहचान शमीना 34 और उसकी 14 साल की बेटी के रूप में हुई। ये केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं।
विज्ञापन
new born
- फोटो : pixabay
विस्तार
तमिलनाडु के एक सरकारी अस्पताल से पांच दिन की बच्ची को चुराकर केरल भागीं मां-बेटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से बच्ची को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
मां-बेटी ने कोयंबतुर जिले के पोलाची में एक अस्पताल में यह वारदात की थी। कोयंबतुर पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी की पहचान शमीना 34 और उसकी 14 साल की बेटी के रूप में हुई। ये पड़ोसी जिले केरल के पलक्कड़ की रहने वाली हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
दोनों आरोपियों ने रविवार अल सुबह बच्ची को चुराया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने 12 टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दोनों को सिटी रेलवे स्टेशन पर खोजा गया।
विज्ञापन
पुलिस की विशेष टीमों में से एक पलक्कड़ के पास कोडुवयूर पहुंची और उनके पास से बच्चे को बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्चे को सोमवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मां को सौंप दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि क्या वह किसी बाल तस्करी गिरोह से तो नहीं जुड़ी है?