{"_id":"5af7bbac4f1c1be0408b4e5f","slug":"woman-reached-police-station-against-in-laws-because-of-non-veg-food","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल वालों के खिलाफ थाने पहुंची महिला, मांसाहारी खाना बना वजह","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ससुराल वालों के खिलाफ थाने पहुंची महिला, मांसाहारी खाना बना वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Updated Sun, 13 May 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
उत्तेर प्रदेश के आगरा जिले में एक महिला थाने पहुंची और ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका कहना है कि वह बचपन से ही शाकाहारी हैं लेकिन उसका पति मांस-मछली खाने और बनाने के लिए उस पर दबाव बनाता है। नव विवाहिता का कहना है कि उसे शादी के बाद पता चला कि उसके ससुराल में सभी लोग मांसाहारी हैं। उसने ससुराल छोड़ दिया है और उसका कहना है कि जबतक उसके ससुराल वाले शाकाहारी नहीं बन जाते वह ससुराल वापस नहीं लौटेगी।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि जब उसने मांसाहार खाने से मना किया तो उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। बात-बात पर मारा पीटा जाने लगा और ताने मारे जाने लगे। हर दिन ससुराल वालों के तंग किए जाने से परेशान होकर वह आगरा के छत्ता थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि वह बचपन से ही शाकाहारी है और ससुराल वाले मांसाहारी है इसी वजह से उसे ससुराल में खाने-पीने में काफी परेशानी हो रही है। वहां ज्यादातर मांस मछली ही बना करता है। उसने कहा कि इसे लेकर कोई विवाद तो नहीं हुआ लेकिन सब उस पर दबाव बनाया करते थे।
विज्ञापन
उसने बताया कि थाने जाने से पहले उसने यह जानकारी अपने परिवार को भी दी थी। उसके परिवार के लोगों ने इस मामले पर ससुराल पक्ष से बातचीत भी की। उन्हें समझाने का काफी प्रयास भी किया लेकिन बात नहीं बनी। उसने कहा कि उसके ससुराल वाले शाकाहारी बनेंगे तभी वह वहां जाएगी। हालांकि अपने तरह के इस अनोखे मामले को सुलझाने के लिए पुलिस ने परिवार वालों को और महिला को काउंसिलिंग के लिए परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया है। बता दें कि महिला इनदिनों अपने मायके में है और उसका ससुराल बरेली में है और कुछ समय पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन