{"_id":"627b2c8a69d5815b3f093671","slug":"woman-passenger-intercepted-in-coimbatore-air-intelligence-unitrecovered-81-methamphetamine-capsules-from-her-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु : मादक पदार्थ के 81 कैप्सूल निगलकर शारजाह से चली आई महिला, खुफिया टीम ने एयरपोर्ट पर पकड़ा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु : मादक पदार्थ के 81 कैप्सूल निगलकर शारजाह से चली आई महिला, खुफिया टीम ने एयरपोर्ट पर पकड़ा
Wed, 11 May 2022 08:54 AM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Wed, 11 May 2022 08:54 AM IST
सार
यह महिला 6 मई को शारजाह से कोयंबटूर पहुंची थी। कुछ शक होने पर खुफिया टीम ने उसे रोककर पूछताछ व जांच की। उसके शरीर में कैप्सूलों का अंबार नजर आया।
विज्ञापन
कोयंबटूर में महिला यात्री के शरीर से निकाले 81 मेथेम्फेटामाइन कैप्सूल
- फोटो : ANI
विस्तार
शारजाह से एक महिला मादक पदार्थ (Methamphetamine) के 81 कैप्सूल निगलकर भारत चली आई। तमिलनाडु के कोयंबटूर एयरपोर्ट पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारियों ने इस महिला यात्री को रोका तो मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
यह महिला 6 मई को यूएई के शारजाह से कोयंबटूर पहुंची थी। कुछ शक होने पर खुफिया टीम ने उसे रोककर पूछताछ व जांच की। उसके शरीर में कैप्सूलों का अंबार नजर आया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम की मदद से उसके शरीर से 81 कैप्सूल बरामद किए गए। इन कैप्सूलों की जांच में पता चला है कि ये मेथेम्फेटामाइन के हैं। मामले में आगे पड़ताल जारी है।
विज्ञापन
मेथेम्फेटामाइन एक मादक पदार्थ है। यह अत्यधिक नशे की लत वाली दवा है। यह मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करती है। यह न्यूरोट्रांसमीटर डोपामाइन के स्तर को बढ़ाती है, जिससे उत्तेजना आती है और उसका मनोदशा पर असर पड़ता है।
विज्ञापन