{"_id":"66764ed5dbe82105ad05f6b9","slug":"woman-naked-body-found-in-bushes-near-andhra-school-and-cops-suspect-rape-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Andhra: स्कूल के पीछे झाड़ियों में महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी, पुलिस को दुष्कर्म का संदेह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Andhra: स्कूल के पीछे झाड़ियों में महिला का नग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी, पुलिस को दुष्कर्म का संदेह
Sat, 22 Jun 2024 09:42 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमरावती
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sat, 22 Jun 2024 09:42 AM IST
सार
बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि महिला सुबह साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे के बीच शौच के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के एक गांव में एक युवती का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। दरअसल, लड़कियों के हाई स्कूल के पास झाड़ियों में 21 वर्षीय एक महिला का शव बिना कपड़ों के मिला। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि बापटला जिले के एपुरुपालम गांव की युवती सुबह स्कूल के पास शौच के लिए गई थी, जो रेलवे ट्रैक के करीब है, लेकिन वापस नहीं लौटी।
घर वापस नहीं लौटी
बापटला जिले के पुलिस अधीक्षक वकुल जिंदल ने बताया कि महिला सुबह साढ़े पांच बजे से पौने छह बजे के बीच शौच के लिए गई थी, लेकिन घर वापस नहीं लौटी। जब काफी समय बीत गया तो परिवार को चिंता हुई और तलाश शुरू कर दी। बाद में युवती का नग्न अवस्था में शव मिला।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने कहा कि हत्या की जांच के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। पुलिस को संदेह है कि महिला के साथ दुष्कर्म भी किया गया है।
सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लिया संज्ञान
जब भयावह घटना के बारे में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पता चला तो उन्होंने गृह मंत्री वंगलपुडी अनिता को गांव का दौरा करने का निर्देश दिया। वहीं, अनिता ने अधिकारियों से कहा कि अपराधियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ लिया जाना चाहिए। इसमें कोई ढिलाई नहीं बरती जा सकती और मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार को संदेह है कि मादक पदार्थों के बढ़ते दुरुपयोग के कारण ऐसे अपराध बढ़ रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि आंध्र प्रदेश में मादक पदार्थों के मामलों से निपटने के लिए अलग से कोई सेल भी नहीं है। हम मादक पदार्थों की आपूर्ति और दुरुपयोग को रोकने के लिए युद्धस्तर पर काम करने का इरादा रखते हैं।
परिवार ने क्या कहा?
गृह मंत्री ने कहा कि पीड़िता एक गरीब परिवार से थी। वह सिलाई का काम करती थी, जबकि उसके पिता बुनकर थे। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्हें किसी पर संदेह नहीं है और उन्हें किसी के द्वारा उनकी बेटी का पीछा किए जाने की जानकारी नहीं है।