फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman murdered in Bangalore, body cut into more than 30 pieces, police were shocked when opened the fridge

Karnataka: बंगलूरू में महिला की हत्या, शव के 30 से ज्यादा टुकड़े किए, पुलिस ने फ्रिज खोलकर देखा तो उड़े होश

Sat, 21 Sep 2024 10:23 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Sat, 21 Sep 2024 10:23 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।

विज्ञापन
Woman murdered in Bangalore, body cut into more than 30 pieces, police were shocked when opened the fridge
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बंगलूरू के मल्लेश्वरम इलाके में एक महिला की हत्या के बाद शव के 30 से ज्यादा टुकड़े कर दिए गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब महिला के घर में फ्रिज खोलकर देखा तो शव के टुकड़ों को देखकर होश उड़ गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मल्लेश्वरम इलाके में रहने वाली महिला एक मॉल में काम करती थी। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। उसका पति शहर से दूर एक आश्रम में काम करता है।

विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि महिला का घर कई दिनों से बंद है और उसे किसी ने देखा नहीं है। इस पर पुलिस ने महिला के घर पहुंच कर जांच की तो उसकी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने घर में रखे फ्रिज से शव के 30 से अधिक टुकड़े बरामद किए।  पुलिस के मुताबिक 29 वर्षीय महिला की हत्या कुछ दिन पहले की गई होगी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने मृतक महिला की पहचान कर ली है, लेकिन अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिम क्षेत्र) एन सतीश कुमार ने कहा कि व्यालिकावल पुलिस थाना क्षेत्र के भीतर एक घर में एक महिला का शव टुकड़ों में कटा हुआ और फ्रिज में रखा हुआ मिला। देखने से लगता है कि यह 4-5 दिन पहले किया गया था। उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का दौरा किया और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी कुमार ने बताया कि शव की पहचान हो गई है। जांच जारी है। जांच के बाद हम और जानकारी देंगे। महिला कर्नाटक में रहती थी, लेकिन मूल रूप से दूसरे राज्य की है। महिला की हत्या की सूचना पर उसका पति भी मौके पर पहुंच गया। 


दिल्ली में भी ऐसे ही हुई थी युवती की हत्या
इससे पहले दिल्ली में 18 मई 2022 को श्रद्धा वॉकर की उसके लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला ने हत्या कर दी थी। पूनावाला ने कथित तौर पर वाकर का गला घोंट दिया था और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। जिन्हें उसने शहर भर में फेंकने से पहले अपने आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed