फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman cons Amazon of Rs 70 lakh, arrested

अमेजॉन के साथ 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में महिला गिरफ्तार

Wed, 10 May 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर Updated Wed, 10 May 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
Woman cons Amazon of Rs 70 lakh, arrested
Amazon1
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक महिला को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजॉन के साथ धोखाधड़ी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। अमेजॉन इंडिया ने कहा कि महिला ऑनलाइन समान खरीद कर सस्ता और दोयम दर्जे का सामान वापिस भेज देती थी। इस तरह उसने कंपनी को कुल 69.91 लाख रुपये का चूना लगाया था।
विज्ञापन


32 वर्षीय दीपांविता घोष पेशे से इंजीनियर है। मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली दीपांविता अपने पति के साथ बंगलूरू में ही रहती है। एक पेशेवर आईटी कंपनी नौकरी करने वाली घोष ऑनलाइन शॉपिंग की शौकीन थी और इसी वजह से उन्होंने सिस्टम को धोखा देने की प्लानिंग की।
विज्ञापन


18 अप्रैल को दायर की गई पुसिल शिकायत में घोष ने नकली नाम से करीब 104 चीजें खरींदी, जिसमें महंगे मोबाइल फोन, डीएसएलआर कैमरे, टीवी औऱ अन्य इलैक्ट्रॉनिक सामना शामिल था। इन्हें मंगवा कर वो 24 घंटे में रिफंड की मांग करती थी। बंगलूरू पुलिस के उपायुक्त ने कहा कि हर बार डिलेवरी और कलेक्शन का पता अलग-अलग होता था। अपने अकाउंट में पैसा आने के बाद आरोपी महिला सस्ता प्रॉडक्ट थमा देती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि कंपनी ने पॉलिसी के अनुसार सामान स्वीकार करने से पहले उसे खोलकर उसकी जांच करना जरूरी नहीं। बीते एक साल में महिला इसी बात का फायदा उठा रही थी। जब बंगलूरू से ही इस तरह की घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती रही, तो कंपनी ने आंतरिक जांच की और घोष को पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed