फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman commits suicide by jumping into lake with three children in Maharashtra read important news in hindi

Maharashtra: महिला ने तीन बच्चों संग झील में कूदकर की आत्महत्या, भीषण हादसे में 20 लोग घायल, पढ़ें अहम खबरें

Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 19 Apr 2023 08:56 PM IST
सार

महाराष्ट्र में महिला द्वारा अपने बच्चों संग आत्महत्या का मामला सामने आया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। वहीं पालघर जिलें में हुए एक अन्य सड़क हादसे में 20 लोग घायल हो गए। पढ़ें महाराष्ट्र की अहम खबरें... 

विज्ञापन
Woman commits suicide by jumping into lake with three children in Maharashtra read important news in hindi
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के उस्मानाबाद जिले के कोंड गांव में एक 40 वर्षीय महिला ने सात महीने की बेटी सहित अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ झील में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। वहीं, पालघर जिले के वाडा इलाके में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 20 लोग घायल हो गए। पालघर पुलिस ने इसके बारे में जानकारी दी है। 

विज्ञापन


महिला ने बच्चों संग की आत्महत्या
उस्मानाबाद जिले के कोंड गांव में हुई आत्महत्या की घटना के बारे में मंगलवार को ग्रामीणों को तब  जानकारी हुई जब उन्होंने झील में चार शव तैरते देखे। गांववालों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने  दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

 
वहीं, आत्महत्या से गुस्साए महिला के परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों ने उनका शव लेने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि महिला को उसके पति द्वारा प्रताड़ित किया जाता था। साथ ही, नशे की हालत में वह उसकी पिटाई भी करता था, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है। ग्रामीणों ने इस दौरान मोहल्ले में शराब की दुकानों को बंद करने की भी मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि काफी समझाने के बाद ग्रामीण शवों को अपने कब्जे में लेने को राजी हुए। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक महिला के पति और ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

पालघर में हुआ भीषण हादसा
वहीं, पालघर जिले के वाडा इलाके में बुधवार को भीषण हादसा हो गया। यहां एक बस और ट्रक में टक्कर हो गई। जिससेबस में सवार 20 यात्री घायल हो गए। पालघर पुलिस ने बताया कि बस बोईसर से पाटोदा की ओर जा रही थी। इन घायलों में से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें पालघर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

 सेना के जवान का पूरे सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार  
अरुणाचल प्रदेश में गश्त के दौरान नदी में गिरे अपने साथी जवानों को बचाने के दौरान महाराष्ट्र के वाशिम जिले के भारतीय सेना के एक जवान ने अपनी जान कुर्बान कर दी। अधिकारियों ने बुधवार को इसके बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल को ड्यूटी के दौरान शहीद हुए नायक अमोल गोरे के पार्थिव शरीर को बुधवार को उनके पैतृक गांव सोनखास लाया गया। यहां  जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान वाशिम ग्रामीण थाना प्रभारी एपीआई प्रमोद इंगले ने पुलिस विभाग की ओर से शहीद को श्रद्धांजलि दी।


वाशिम के पुलिस अधीक्षक बच्चन सिंह ने बताया कि जवान की अंतिम यात्रा में आस-पास के इलाकों के हजारों लोग शामिल हुए। उन्होंने यह भी बताया कि  कि गोरे सेना की 11 पैरा स्पेशल फोर्स यूनिट में 2010 में शामिल हुए थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। लोक सूचना महानिदेशालय ने भी गोरे के बारे में जानकारी दी। महानिदेशालय ने बताया कि गोरे ने 14 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी कामेंग में गश्त के दौरान नदी में गिरे सैनिकों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और भारतीय सेना नायक गोर अमोल तान्हाजी के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed