{"_id":"5cfc9612bdec22076b5f125a","slug":"woman-and-her-son-lynched-by-mob-in-tinsukia-district-of-assam","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम में मां-बेटे की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम में मां-बेटे की भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला
Sun, 09 Jun 2019 03:43 PM IST
शिल्पा ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Sun, 09 Jun 2019 03:43 PM IST
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
असम के तिनसुकिया जिले में एक महिला और उसके बेटे की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी है। भीड़ को इस बात का संदेह था कि महिला और उसके बेटे ने उसकी बहू की हत्या की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना जिले के रोंगपुरिया इलाके की है। जो राजधानी से 485 किमी की दूरी पर पूर्व में स्थित है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
तिनसुकिया थाना प्रभारी दीपक तिमुली का कहना है, "जमुना तांती नामक महिला की मौत गंभीर रूप से घायल होने के बाद शुक्रवार को हो गई। वहीं उसका बेटा अजय गंभीर रूप से घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुआ था, उसकी भी शनिवार सुबह मौत हो गई।"
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि भीड़ का समूह दोनों मां-बेटे पर रोड और डंडों से हमला कर रहा है। जबकि दोनों पीड़ित जमीन पर पड़े थे।
भीड़ ने उस वक्त इन दोनों पर हमला किया जब शुक्रवार को अजय की पत्नी राधा का शव उनके घर के पास से एक सैप्टिक टैंक से बरामद किया गया। राधा बुधवार से लापता थी। दंपति की दो महीने की बेटी भी बुधवार से लापता है, उसका अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
तिमुली का कहना है, "हमने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक कोई गिरफ्तार नहीं हुआ है।"
स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार, अजय और राधा की दो साल पहले शादी हुई थी। बुधवार को अजय ने अपने पड़ोसियों को बताया कि उसकी पत्नी और बेटी लापता हैं। फिर राधा के परिवार वाले शुक्रवार को अजय के घर पहुंच गए और विभिन्न जगहों पर तलाश करने लगे। जब उन्हें टैंक में राधा का शव मिला तो उन्होंने अजय के घर को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया।
जब इस घटना की खबर फैली तो भीड़ अजय पर आरोप लगाते हुए उसे पीटने लगी कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मारा है। उसकी मां के साथ भी भीड़ ने मारपीट की।