{"_id":"5d91be898ebc3e0172326fc8","slug":"woman-allegedly-gang-raped-by-five-men-for-two-days-in-the-presence-of-her-husband-in-hyderabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैदराबाद: पति के सामने पत्नी से दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, 14 आरोपी हिरासत में","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हैदराबाद: पति के सामने पत्नी से दो दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म, 14 आरोपी हिरासत में
Mon, 30 Sep 2019 02:06 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 30 Sep 2019 02:06 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के राचकोंडा में एक महिला को दो दिनों तक बंधक बनाकर पांच लोगों ने पति कि उपस्थिति में कथित तौर पर दुष्कर्म किया। राचकोंडा पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला और उसका पति मुर्गीपालन फॉर्म में काम करते थे और इस फार्म के मालिक एवं उसके सहयोगियों को संदेह था कि दोनों उनसे छिप कर मुर्गियां और मुर्गियों का चारा बेच देते थे। महिला ने पुलिस में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया कि 18 से 21 सितंबर के बीच चार व्यक्तियों ने उससे दुष्कर्म किया जबकि उसके पति के साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि इन सभी ने एक और व्यक्ति को इस संदेह पर बंधक बना कर रखा कि वह मुर्गियों एवं उनका चारा बेचने में दंपती की मदद करता था। जिस व्यक्ति को बंधक बना कर रखा गया था उसने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर बलात्कार का भी एक मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की शिकायत पर अपहरण का मामला भी दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि इन मामलों में कथित तौर पर 15 लोग शामिल हैं।
Hyderabad: Woman allegedly gang-raped by five men for two days in the presence of her husband who was confined by the men. Rachakonda Police has apprehended 14 people including 5 who allegedly committed the crime, further investigation is underway.
— ANI (@ANI) September 30, 2019