फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   witness said in CBI Court that Sohrabuddin had killed Haren Pandya on orders of DG Vanjara

गवाह का दावा, सोहराबुद्दीन ने पूर्व गृह मंत्री पांड्या को वंजारा के इशारे पर मारा था

Sun, 04 Nov 2018 05:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Sun, 04 Nov 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
witness said in CBI Court that Sohrabuddin had killed Haren Pandya on orders of DG Vanjara

गुजरात ही नहीं राष्ट्रीय राजनीति में चर्चा का विषय रहे गैंगस्टर सोहराबुद्दीन शेख एनकाउंटर मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। इस कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की सुनवाई के दौरान विशेष सीबीआई कोर्ट में एक गवाह ने दावा किया है कि सोहराबुद्दीन शेख ने ही गुजरात के पूर्व गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या की थी। 

विज्ञापन


गवाह ने दावा किया कि शेख ने 2003 में ये हत्या गुजरात के पूर्व आईपीएस अधिकारी डीजी वंजारा के इशारे पर की थी। बता दें कि शेख के एनकाउंटर में वंजारा को भी आरोपी बनाया गया था और उन्हें हाल ही में इस आरोप से बरी किया गया है। 

विज्ञापन

शनिवार को विशेष सीबीआई जज एसजे शर्मा के सामने इस अज्ञात गवाह (नाम सार्वजनिक नहीं किया गया है) ने कहा कि वह 2002 में शेख से मिला था। उसकी शेख, उसकी पत्नी कौसर बी और सहयोगी तुलसी प्रजापति के साथ अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसी दौरान शेख ने उसे बताया था कि उसे डीजी वंजारा ने गुजरात के गृह मंत्री हरेन पांड्या की हत्या करने के लिए पैसे दिए थे और उसने ये काम कर दिया है। 
गवाह का कहना है कि उसने तब शेख से कहा था कि उसने गलत किया है और एक अच्छे आदमी की हत्या कर दी है। गवाह ने आगे बताया कि 2005 में उसे एक मामले में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था, तब उदयपुर जेल में उसकी मुलाकात फिर से तुलसी प्रजापति से हुई थी। तुलसी ने उसे बताया था कि गुजरात पुलिस ने सोहराबुद्दीन और उसकी पत्नी को मार दिया है। इस गवाह की गवाही अगले सप्ताह भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed