फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wing Commander Prithvi Singh Chauhan was flying MI17V5 helicopter that crashed in Tamil Nadu and took life of CDS Bipin Rawat and 12 others

हेलिकॉप्टर हादसा: विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे एमआई-17 के पायलट, जिसमें गई सीडीएस रावत समेत 13 की जान

Wed, 08 Dec 2021 09:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 08 Dec 2021 09:10 PM IST
सार

देश के पहले सीडीएस (चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधूलिका और सेना के 11 अन्य जवानों जिस हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के चलते जान चली गई, उसके पायलय विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। हादसे में चौहान की भी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Wing Commander Prithvi Singh Chauhan was flying MI17V5 helicopter that crashed in Tamil Nadu and took life of CDS Bipin Rawat and 12 others
हादसे का शिकार हेलिकॉप्टर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

तमिलनाडु में बुधवार को सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 अन्य जवानों की एक हेलिकॉप्टर हादसे में मौत हो गई। इस एमआई-17 हेलिकॉप्टर के पायलट भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान थे। वह भारतीय वायु सेना की 109 हेलिकॉप्टर यूनिट के कमांडिंग अधिकारी थे।

विज्ञापन


चौहान 22 जून 2002 को वायु सेना में शामिल हुए थे और 22 जून 2015 को उन्हें विंग कमांडर बनाया गया था। विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान एक अनुभवी पायलट थे और उन्हें इस हेलिकॉप्टर को उड़ाने का अच्छा-खासा अनुभव था। उन्हें भारतीय वायु सेना के सबसे अच्छे पायलटों में से एक माना जाता है।
विज्ञापन


यह हेलिकॉप्टर नीलगिरि और कोयंबटूर के बीच कुन्नूर के पास हादसे का शिकार हो गया था। इसमें कुल 14 लोग सवार थे जिनमें से 13 लोगों की जान चली गई और एक की हालत गंभीर बनी हुई है। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत वेलिंगटन में स्थित डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज का दौरा करने और वहां के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं को संबोधित करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना का शिकार हुए हेलिकॉप्टर में आग लगने की वजह से शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। डीएनए जांच के माध्यम से उनकी पहचान की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम लोगों ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed