फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wine is not liquor: Raut defends permission for sale in Maharashtras supermarkets and shops, rages on BJP

वाइन शराब नहीं: महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर बिक्री की इजाजत का राउत ने किया बचाव, भाजपा पर भड़के

Fri, 28 Jan 2022 12:04 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 28 Jan 2022 12:04 PM IST
सार

शिवसेना नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन
Wine is not liquor: Raut defends permission for sale in Maharashtras supermarkets and shops, rages on BJP
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला मुंबई

विस्तार

महाराष्ट्र के सुपर बाजारों व दुकानों पर वाइन बिक्री की इजाजत देने का शिवसेना नेता संजय राउत ने बचाव किया है। उन्होंने इसका विरोध करने पर भाजपा की आलोचना की। राउत ने कहा कि वाइन शराब नहीं है। यदि वाइन की बिक्री बढ़ती है तो इससे महाराष्ट्र के किसानों को लाभ होगा। 

विज्ञापन


शिवसेना नेता ने भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि वह इसका विरोध कर रही है, लेकिन उसने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। हमने महाराष्ट्र के किसानों की आय दोगुनी करने के लिए वाइन बिक्री को लेकर यह कदम उठाया है। 
विज्ञापन


भाजपा की किसानों से दुश्मनी : राउत
शिवसेना सांसद राउत ने मुंबई में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि  वाइन उद्योग काफी हद तक अंगूर, चीकू, अमरूद और अनाजों पर निर्भर है। किसान जो फल और अनाज उपजाते हैं, उनसे वाइन बनती है। यह निर्णय किसानों के हित में लिया है। किसानों के हित में साहसी फैसले करने पड़ते हैं। जो इसका विरोध कर रहे हैं, वे किसानों के दुश्मन हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा था- महाराष्ट्र है या मद्य राष्ट्र
महाराष्ट्र में मॉल्स, सुपर बाजार व दुकानों पर वाइन बिक्री का भाजपा विरोध कर रही है। पार्टी का कहना है कि पेट्रोल-डीजल सस्ता करने की बजाए राज्य सरकार शराब बिक्री की सुविधाएं दे रही है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह महाराष्ट्र है कि मद्यराष्ट्र है? कोरोना काल में किसानों और गरीबों के लिए एक भी मदद की घोषणा राज्य सरकार ने नहीं की। इन्हें बस शराब की चिंता है। पेट्रोल और डीजल महंगा है और शराब सस्ती हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed