फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will probe all scams, irregularities during previous BJP regime, says Karnataka CM

Karnataka: सीएम सिद्धारमैया बोले- पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के घोटालों की होगी जांच, दोषियों को दंडित किया जाएगा

Tue, 27 Jun 2023 04:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हासन (कर्नाटक) Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 27 Jun 2023 04:08 PM IST
सार

Karnataka: सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआईडी द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले की जांच जारी है। इसे और तेज किया जाएगा और दोषियों को दंडित किया जाएगा।

विज्ञापन
Will probe all scams, irregularities during previous BJP regime, says Karnataka CM
सिद्धारमैया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को कहा कि उनकी सरकार पूर्ववर्ती भाजपा शासन के दौरान हुए सभी कथित घोटालों और अनियमितताओं की जांच कराएगी और दोषियों को दंडित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उन सभी वादों को पूरा करेगी जो चुनाव के दौरान किए गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पांच गांरटी को लागू करने से सरकारी खजाने पर सालाना 59 हजार करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा और इस साल प्रशासन पर थोड़ा अधिक बोझ है। 

विज्ञापन

'चालीस प्रतिशत कमीशन के आरोपों की कराएंगे जांच'
उन्होंने कहा, 'हम घोटालों की जांच कराएंगे। चार मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया और इसमें अनियमितताओं के आरोप हैं, हम इसकी जांच कराएंगे। साथ ही हम 40 फीसदी कमीशन के आरोपों की जांच करवाएंगे। कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य संबंधी खरीद में अनियमितताएं हुईं, सिंचाई परियोजनाओं से संबंधित अनियमितताएं और बिटकॉइन घोटाला, इन सभी की जांच की जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन

'हताहतों की संख्या पर स्वास्थ्य मंत्री ने बोला झूठ'
सिद्धारमैया ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सीआईडी द्वारा पुलिस उप निरीक्षक (पीएसआई) भर्ती घोटाले की जांच जारी है। इसे और तेज किया जाएगा और दोषियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान कथित तौर पर ऑक्सीजन की कमी के कारण चामराजनगर अस्पताल में हुई मौतों की भी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा, तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा था कि केवल दो की मौत हुई थी, लेकिन ऑक्सीजन की आपूर्ति की कमी के कारण हताहतों की संख्या अधिक थी। उन्होंने झूठ बोला था। हम इसकी जांच कराएंगे।  

विज्ञापन

क जुलाई से लागू होगी गृह ज्योति योजना
चुनावी गारंटी को क्रियान्वयन को लेकर सरकार की आलोचना करने पर उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधा और कहा, सार्वजनिक परिवहन की बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क सवारी प्रदान करने के लिए पहले से ही एक गारंटी लागू की गई है। एक जुलाई से 'गृह ज्योति' योजना के तहत घरों को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। साथ ही परिवार की महिला मुखिया को 2,000 रुपये प्रदान करने वाली 'गृह लक्ष्मी' योजना 15 अगस्त के बाद शुरू की जाएगी। इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

'चावल की आपूर्ति रोकने के लिए केंद्र ने रची साजिश'
'अन्न भाग्य' योजना के बारे में उन्होंने कहा, इसके लिए हमें हर महीने 2,29,000 मीट्रिक टन चावल की आवश्यकता होती है, जो कहीं भी उपलब्ध नहीं हैं, और केंद्र सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए 'साजिश' की है कि राज्य सरकार को भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) से आवश्यक मात्रा में चावल न मिले। एफसीआई शुरू में आपूर्ति करने के लिए सहमत हुआ था क्योंकि उसके पास स्टॉक था। इस योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार (बीपीएल) के प्रत्येक सदस्य को अतिरिक्त पांच किलोग्राम चावल प्रदान करने की योजना है। 
 

'चावल उपलब्ध होते ही शुरू होगी अन्न भाग्य योजना'
उन्होंने कहा, 'केंद्र की भाजपा सरकार यह सुनिश्चित करके कि एफसीआई राज्य को चावल की आपूर्ति नहीं करे, राज्य के गरीबों पर हमला किया है। भाजपा का मतलब गरीब विरोधी है। हम एनसीसीएफ, नाफेड और केंद्रीय भंडार जैसी अन्य एजेंसियों के माध्यम से चावल प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं। हमने कोटेशन मंगाए हैं और बातचीत चल रही है।' उन्होंने कहा, 'हम कैबिनेट में चर्चा करेंगे और अगले कदम पर कल फैसला करेंगे, क्योंकि हमें (चावल) उत्पादक राज्यों से आवश्यक चावल नहीं मिल रहा है। जैसे ही चावल उपलब्ध होगा, योजना शुरू कर दी जाएगी।'  
 

'सरकार पर 59 हजार करोड़ का अतिरिक्त बोझ'
बेरोजगार स्नातकों के लिए हर महीने 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों के लिए 1,500 रुपये प्रदान करने की 'युवानिधि' योजना पर सीएम ने कहा, यह चौबीस महीने के लिए दिया जाएगा, जिसके भीतर बेरोजगारों को नौकरी ढूंढनी होगी; नौकरी मिलने पर इसे रोक दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विभागों में लगभग 2.5 लाख रिक्तियों को चरणों में भरा जाएगा। उन्होंने कहा, 'यह एक बार में नहीं किया जा सकता, साथ ही पांच चुनावी गारंटी को लागू करने से सरकार पर सालाना 59,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। तो इस साल सरकार पर बहुत अधिक बोझ है, लेकिन यह निश्चित है कि गारंटी को लागू किया जाएगा।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed