{"_id":"66bf7a8c33f228fffc0eefdf","slug":"will-preferably-hold-all-bypolls-in-one-go-cec-rajiv-kumar-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bypolls: राज्यों में उपचुनाव पर बोले सीईसी राजीव कुमार, सभी 47 सीटों पर एक साथ ही कराए जाएंगे मतदान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bypolls: राज्यों में उपचुनाव पर बोले सीईसी राजीव कुमार, सभी 47 सीटों पर एक साथ ही कराए जाएंगे मतदान
Fri, 16 Aug 2024 09:43 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:43 PM IST
सार
Bypolls: चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर, हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। वहीं तमाम राज्यों में लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा उपचुनावों पर भी मुख्य चुनाव आयुक्त ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के दो राज्यों में सितंबर के आखिरी और अक्तूबर की शुरुआत में विधानसभा चुनाव संपन्न हो जाएंगे। वहीं चुनाव आयोग के इस एलान के बाद एक सवाल कि देश के अन्य राज्यों में लोकसभा और विधानसभा की खाली पड़ी सीटों पर कब उपचुनाव कराए जाएंगे, इस पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग 47 सीटों पर होने वाले उपचुनाव एक साथ ही कराएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केरल के वायनाड में भूस्खलन समेत कई राज्यों में मौसम की स्थिति के कारण इन्हें तत्काल नहीं कराया जा सकता।
'वायनाड में भूस्खलन के कारण उपचुनाव संभव नहीं'
चुनाव आयोग की तरफ से उपचुनाव कब कराने की योजना है, इस सवाल के जवाब में राजीव कुमार ने कहा कि कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां मौजूदा मौसम की स्थिति के कारण उपचुनाव नहीं कराए जा सकते। इस दौरान वायनाड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भूस्खलन के कारण वहां तत्काल लोकसभा उपचुनाव नहीं कराए जा सकते।
राहुल गांधी के रायबरेली सीट रखने के बाद वायनाड सीट खाली
बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो लोकसभा सीटों पर वायनाड और रायबरेली पर चुनाव लड़ा था और दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। इसके बाद राहुल गांधी की तरफ से रायबरेली सीट बरकरार रखने के बाद वायनाड लोकसभा सीट खाली हुई थी।
विज्ञापन
'सभी एक साथ और छह महीने के भीतर कराए जाएंगे'
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आगे कहा कि बिहार और असम जैसे राज्यों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा, हम सभी (उपचुनाव) एक साथ और छह महीने (कानून के अनुसार रिक्तियों को भरने की अवधि) के भीतर कराएंगे। हम मौसम की स्थिति में सुधार का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चुनाव आयोग चाहेगा कि आपदा के बाद स्थितियां शांत हो जाए।
उपचुनाव अलग-अलग कराने पर सवाल उठेंगे- राजीव
उन्होंने कहा कि चुनाव एक साथ कराए जाएंगे अन्यथा उपचुनाव अलग-अलग कराने पर सवाल उठेंगे। उत्तर प्रदेश में 10 निर्वाचन क्षेत्रों में उपचुनाव होने हैं। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनावों में मौजूदा विधायकों के संसद के निचले सदन के लिए चुने जाने के कारण 10 विधानसभा सीटों में से नौ सीटें खाली हो गईं, जबकि सपा विधायक इरफान सोलंकी के आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद सीसामऊ सीट खाली हो गई। अब वे अयोग्य हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन