फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wife payal reply on divorce application for Jammu and Kashmir former CM Umar abdullah

जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम की तलाक अर्जी पर पत्नी पायल अब्दुल्ला ने दिया ये जवाब

Tue, 24 Apr 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Apr 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Wife payal reply on divorce application for Jammu and Kashmir former CM Umar abdullah
उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अर्जी पर पायल अब्दुल्ला ने अपना जवाब हाईकोर्ट में दाखिल कर दिया। उमर अब्दुल्ला ने अर्जी दायर कर उनकी तलाक संबंधी याचिका पर शीघ्र सुनवाई करने का आग्रह किया था। पायल ने अपने जवाब में कहा कि मामले की जल्द सुनवाई करने का कोई ठोस आधार उमर अब्दुल्ला ने नहीं बताया है।
विज्ञापन

  
जस्टिस सिद्घार्थ मृदुल व जस्टिस दीपा शर्मा की खंडपीठ के समक्ष पायल अब्दुल्ला के वकील जयंत सूद व हनी खन्ना ने जवाब दाखिल कर दिया। इस जवाब पर अपना पक्ष रखने के लिये उमर अब्दुल्ला की वकील मालविका राजकोटिया ने समय मांगा है। मामले की अगली सुनवाई के लिये 17 जुलाई की तारीख तय की गई है।  
विज्ञापन


खंडपीठ ने उमर अब्दुल्ला की ओर से दायर दो अर्जियों पर पायल से अब्दुल्ला से एक मार्च को जवाब मांगा था। उमर की ओर से दायर एक अर्जी में कहा गया था कि उनके तलाक संबंधी याचिका की शीघ्र सुनवाई की जाये। उनकी वकील ने कहा था कि तलाक के बाद उमर को दोबारा शादी करनी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पटियाला हाउस अदालत ने उमर अब्दुल्ला व पायल अब्दुल्ला के तलाक की अर्जी 30 अगस्त 2016 को खारिज कर दी थी। निचली अदालत के इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देते हुये कहा था कि अब उनकी शादी कायम रहने का कोई आधार नहीं बचा और शादी पूरी तरह टूट चुकी है।  

निचली अदालत ने याचिका खारिज करते हुये कहा था कि उमर अब्दुल्ला पत्नी की ओर से की गई क्रूरता या उनसे अलग होने की बात साबित नहीं कर पाये जबकि इसी आधार पर तलाक की याचिका दायर की गई थी।  


हाईकोर्ट में दायर अपील में  उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी शादी टूट चुकी है और 2007 से उनके बीच कोई संबंध नहीं है। उमर व पायल की शादी एक सितंबर 1994 को हुई थी और वह दोनों 2009 से अलग रह रहे हैं। शादी से दंपत्ति के दो बेटे जो पायल अब्दुल्ला के साथ रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed