{"_id":"61f81a39478c241096277ca3","slug":"widow-of-jwo-pradeep-killed-in-chopper-crash-given-job-by-kerala-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल: जेडब्लूओ प्रदीप की पत्नी को सरकार ने दी नौकरी, हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ था निधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल: जेडब्लूओ प्रदीप की पत्नी को सरकार ने दी नौकरी, हेलीकॉप्टर क्रैश में हुआ था निधन
Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
सुभाष कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: सुभाष कुमार
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:22 PM IST
सार
त्रिशूर के रहने वाले प्रदीप साल 2004 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशन में भाग लिया था।
विज्ञापन
जूनियर वारंट ऑफिसर प्रदीप
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल सरकार ने 8 दिसंबर को हुए हेलीकॉप्टर क्रैश में जांन गंवाने वाले जूनियर वारंट ऑफिसर प्रदीप की पत्नी को नौकरी देने का आदेश जारी किया है। तमिलनाडु के कन्नूर में दिसंबर महीने में हुए इस हादसे में देश के सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 जवानों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
सैनिक कल्याण निदेशालय ने प्रदीप की पत्नी श्रीलक्ष्मी को उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर क्लर्क की नौकरी देने का आदेश दिया है। यह पद त्रिशूर तालुका कार्यालय में होगा। सूत्रों के अनुसार कलेक्टर के आदेश मिलने के बाद वह अपना पद संभालेंगी।
विज्ञापन
केरल सरकार ने 15 दिसंबर को श्रीलक्ष्मी को नौकरी देने का फैसला किया था। सरकार ने मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष (CMDRF) से प्रदीप के बिमार पिता के इलाज के लिए 3 लाख रुपये देने का फैसला किया था। वहीं, सैनिक कल्याण फंड की ओर से उनके परिवार को कुल 5 लाख रुपये की मदद दी गई थी। त्रिशूर के रहने वाले प्रदीप साल 2004 में एयरफोर्स में भर्ती हुए थे। उन्होंने कई महत्वपूर्ण मिशन में भाग लिया था।
विज्ञापन