{"_id":"63ef477cb603b9be540e10b3","slug":"why-was-no-central-team-sent-to-up-to-probe-death-of-mother-daughter-during-eviction-drive-asks-mamata-2023-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mamata vs BJP: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- कानपुर में जांच के लिए क्यों नहीं गई केंद्रीय टीम?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mamata vs BJP: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, पूछा- कानपुर में जांच के लिए क्यों नहीं गई केंद्रीय टीम?
Fri, 17 Feb 2023 03:05 PM IST
हिमांशु मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु मिश्रा
Updated Fri, 17 Feb 2023 03:05 PM IST
सार
ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से पूछा कि मां-बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की कोई जांच टीम क्यों नहीं कानपुर देहात भेजी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 'गरीब' लोगों को बेदखल करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
ममता बनर्जी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। ममता ने शुक्रवार को बांकुरा में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कानपुर देहात का मामला उठाया। केंद्र सरकार से पूछा कि मां-बेटी की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्र सरकार की कोई जांच टीम क्यों नहीं भेजी गई? उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 'गरीब' लोगों को बेदखल करने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है।
ममता ने कहा कि उनकी सरकार गरीबों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जमीन का अधिकार देती है। ये भी दावा किया कि उनकी पार्टी के शासन में बंगाल को अति-वामपंथी आतंक से मुक्त करा दिया गया है। बनर्जी ने कहा कि पहले बांकुड़ा, पश्चिम मेदिनीपुर, झारग्राम और पुरुलिया जिलों में फैले प्रभावित जंगलमहल क्षेत्र में लोग अपने घरों से बाहर नहीं जा सकते थे, माओवादियों से लूट-हत्या का खतरा रहता था। अब लोग बेखौफ होकर निकल पाते हैं। पिछले 11 साल से कोई माओवादी हमला नहीं हुआ है।