फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why is Rahul Gandhi running scared from Delhi Police asks Union minister Anurag Thakur Latest News Update

Anurag Thakur: 'दिल्ली पुलिस से क्यों डर रहे हैं राहुल गांधी?', केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस नेता

Tue, 21 Mar 2023 08:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 21 Mar 2023 08:08 PM IST
सार

पुलिस ने राहुल गांधी को 16 मार्च को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में उनसे संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने के लिए कहा गया था। नोटिस में कहा गया है कि अगर राहुल गांधी और जानकारी देते हैं तो पुलिस महिलाओं के पक्ष में कार्रवाई कर सकती है।

विज्ञापन
Why is Rahul Gandhi running scared from Delhi Police asks Union minister Anurag Thakur Latest News Update
Union Minister Anurag Thakur - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने हैरानी जताई कि जब से वायनाड से कांग्रेस सासंद से भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अपने भाषणों में जिक्र किए गए यौन उत्पीड़न के पीड़ित लोगों का विवरण साझा करने को कहा गया है, तब से वे डरे हुए क्यों हैं। अनुराग ठाकुर की यह टिप्पणी दिल्ली पुलिस द्वारा राहुल गांधी को नोटिस भेजे जाने के मद्देनजर आई है, जिसमें उन्होंने महिलाओं के यौन उत्पीड़न के बारे में श्रीनगर में भाषण में दिए गए संदर्भों के बारे में विवरण जानने की मांग की थी।

विज्ञापन


पूछा- क्या राहुल नहीं चाहते कि महिलाओं को न्याय मिले? 
अनुराग ठाकुर ने कहा कि एक सांसद के रूप में राहुल गांधी की जिम्मेदारी थी कि वे ऐसी घटनाओं के बारे में पुलिस को बताएं। जब वह हाथरस के काफिले में सवार हो सकते हैं, तो अब क्यों डर रहे हैं? क्या मजबूरी है? क्या वह नहीं चाहते कि महिलाओं को न्याय मिले।
विज्ञापन


2020 में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मार्च किया था
2020 में राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी वड्रा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार 19 वर्षीय युवती के परिवार के सदस्यों से मिलने के लिए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मार्च किया था। कांग्रेस नेताओं को दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


16 मार्च को एक नोटिस जारी किया गया
इससे पहले पुलिस ने राहुल गांधी को 16 मार्च को एक नोटिस जारी किया था, जिसमें उनसे यौन उत्पीड़न के संबंध में उनसे संपर्क करने वाली महिलाओं के बारे में विवरण देने के लिए कहा गया था। नोटिस में कहा गया है कि अगर राहुल गांधी और जानकारी देते हैं तो पुलिस महिलाओं के पक्ष में कार्रवाई कर सकती है।

 
संसद सत्र पर यह बोले ठाकुर
अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा चाहती है कि सबसे महत्वपूर्ण बजट सत्र के दौरान सदन चलता रहे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि हम चाहते हैं कि राहुल गांधी माफी मांगें ताकि सदन चल सके। विदेश में भारत को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए ठाकुर ने कहा कि वायनाड से लोकसभा सदस्य ने दावा किया था कि भारत से लोकतंत्र का सफाया हो रहा है, लेकिन वास्तव में देश के लोकतंत्र से कांग्रेस का सफाया हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed