फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Why did PM Modi Talk About Nari-Shakti, Wildlife, Drone Didi In Last Broadcast Of Mann Ki Baat

Mann Ki Baat: ड्रोन दीदी उड़ाएंगी मोदी का चुनावी जहाज, प्रधानमंत्री ने क्यों की इनकी चर्चा

Sun, 25 Feb 2024 03:35 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी महिलाओं को शिक्षित करने के लिए बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देते हैं तो कभी जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के सहारे महिलाओं को सशक्त करने का काम करते हैंं।

विज्ञापन
Why did PM Modi Talk About Nari-Shakti, Wildlife, Drone Didi In Last Broadcast Of Mann Ki Baat
ड्रोन दीदी उड़ाएंगी मोदी का चुनावी जहाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में महिलाओं का विशेष तौर पर उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अगले महीने यानी आठ मार्च को महिला दिवस आने वाला है। यह महिलाओं की भूमिका और उनके महत्त्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार करने का दिन है। पीएम ने कहा कि वे लखपति ड्रोन दीदी महिलाओं को और आगे बढ़ाना चाहते हैं, जिससे महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर सशक्त करने का काम आगे बढ़ाया जा सके।

विज्ञापन


महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करते रहे
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करते रहे हैं। कभी वे महिलाओं को शिक्षित करने के लिए बेटी पढ़ाओ, बेटी बढ़ाओ का नारा देते हैं तो कभी जनधन योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना और ड्रोन दीदी जैसी योजनाओं के सहारे महिलाओं को आर्थिक तौर पर सशक्त करने का काम करते हैंं। महिलाओं के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना के घरों का रजिस्ट्री कराकर उन्होंने समाज में बड़ा बदलाव लाने का काम किया है।
विज्ञापन


पीएम मोदी की इन कोशिशों का परिणाम हुआ है कि महिलाएं उनकी और भाजपा की प्रबल समर्थक बनकर उभरी हैं। सीएसडीएस के एक आंकड़े के अनुसार, जिन राज्यों में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा वोट किया है, उनमें भाजपा को जीत मिली है। इसका सहज अर्थ लगाया जाता है कि महिलाओं ने भाजपा के लिए जमकर वोट किया, जिससे वह सत्ता तक पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने ज्यादा किया मतदान तो जीती भाजपा
2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 59.6 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 62.2 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। उत्तराखंड में 62.6 प्रतिशत पुरुषों की तुलना में 67.6 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। इसी प्रकार मणिपुर में 78.2 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 81 प्रतिशत महिलाएं और गोवा में 87.9 प्रतिशत पुरुषों के मुकाबले 90.5 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया था। इन सभी राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की थी।

महिलाओं को भाजपा की जीत में अहम माना गया
हाल ही में संपन्न हुए मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावों में भी महिलाओं को भाजपा की जीत में अहम माना गया था। माना जाता है कि शिवराज सिंह चौहान की तत्कालीन सरकार ने लाडली बहना योजना चलाकर महिलाओं को अपने पक्ष में लामबंद कर लिया, जिसने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया।

2024 में भी भरोसा
भाजपा नेता नेहा शालिनी दुआ ने अमर उजाला से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम करते हैं। वे महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक तौर पर सशक्त करने के लिए विशेष योजनाएं चलाते हैं। 26 जनवरी की गणतंत्र परेड में महिलाओं को बड़ा प्रतिनिधित्व देने के साथ ही सेनाओं में महिलाओं को जिम्मेदारी देने के ऐतिहासिक कार्य कर वे महिलाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हो चुके हैं। यही कारण है कि आज महिलाएं उनकी प्रबल समर्थक बनकर उभरी हैं।


भाजपा तीसरी बार बनाएगी केंद्र में सरकार
उन्होंने कहा कि इस बात में कोई संदेह नहीं है कि भाजपा तीसरी बार भी पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। इस बार भी महिलाएं अपने लिए काम करने वाले प्रधानमंत्री को ही जिताएंगी। महिलाओं को सशक्त करने का काम केवल आर्थिक नहीं है, यह बड़े सामाजिक बदलाव की आधारशिला है जिसका असर भारत के भविष्य को बदलने वाला साबित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed