फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Who are Girish Chandra Murmu has close relation with Prime Minister Modi

जानें कौन हैं जम्मू कश्मीर के पहले एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू, प्रधानमंत्री मोदी से है पुराना नाता

Fri, 25 Oct 2019 09:00 PM IST
अमित कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित कुमार Updated Fri, 25 Oct 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Who are Girish Chandra Murmu has close relation with Prime Minister Modi
गिरिश चंद्र मुर्मू - फोटो : Social Media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू कश्मीर के पहले उप राज्यपाल के लिए गिरिश चंद्र मुर्मू को चुना है। मुर्मू और पीएम मोदी का पुराना रिश्ता रहा है। मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तब मुर्मू उनके प्रधान सचिव थे। 

विज्ञापन


गुजरात कैडर के 1985 बैच के आईएएस अधिकारी को प्रधानमंत्री मोदी के भरोसेमंद लोगों  में से एक माना जाता है। इसी वजह से उन्हें केंद्रीय वित्त मंत्रालय में व्यव विभाग का सचिव पद भी सौंपा गया था। वर्ष 2004 में वह मोदी की टीम से जुड़े। मुर्मू की काबिलियत को देखते हुए उन्हें दोहरी भूमिका दी गई थी। वह मोदी के सचिव के साथ ही गृह विभाग के सचिव भी थे। कहा जाता है कि पीएम मोदी के साथ मुर्मू का तालमेल बेहतरीन है। दोनों एक-दूसरे की कार्यशैली को पसंद करते हैं। 2014 में जब मोदी केंद्र में आए तो भी उन्हें दिल्ली में बड़ी जिम्मेदारी दी गई। 2015 में उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के निदेशक बनाए गए। इसके बाद उन्हें व्यय सचिव बनाए गए।

विज्ञापन

सरकारी खर्चों को कम करने की योजना बनाई 


केंद्र सरकार में रहते हुए उन्होंने सरकारी खर्चों को कम करने की ओर काम किया। इसके लिए उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित कई योजनाओं का विलय करने और कुछ पर विराम लगाने की भी बात कही। उन्होंने राजस्व, राजकोषीय घाटा और व्यय की प्राथमिकताओं के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी के पास होंगी ये शक्तियां

आईएएस, आईपीएस और एसीबी (भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो) का नियंत्रण उप राज्यपाल के पास होगा। इन पदों से संबंधित किसी भी चीज में जम्मू कश्मीर की चुनी गई सरकार का हस्तक्षेप नहीं होगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed