फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   WHO applauds Gujarat government's steps taken to curb Covid-19

कोविड-19: डब्ल्यूएचओ ने अहमदाबाद में उठाए गए कदमों की सराहना की

Sat, 01 Aug 2020 06:25 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 01 Aug 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
WHO applauds Gujarat government's steps taken to curb Covid-19
विश्व स्वास्थ्य संगठन - फोटो : social media

देश भर में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी जारी है और इसमें रोजाना 50,000 से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। हालांकि कई प्रदेशों और इलाकों में इसके रोकथाम के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं, जिसकी सराहना भी हो रही है। इसी कड़ी में गुजरात सरकार ने शनिवार को कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अहमदाबाद में कोविड-19 महामारी के प्रबंधन की सराहना की है। सरकार के मुताबिक डब्ल्यूएचओ ने सुझाव दिया है कि शहर में उठाए गए कदमों को आदर्श के रूप में शेष भारत और अन्य देशों में लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने कहा कि डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने अहमदाबाद में कोविड-19 प्रबंधन की सराहना की है। राज्य सरकार के अनुसार, 'डब्ल्यूएचओ ने सुझाव दिया है कि अहमदाबाद में महामारी के नियंत्रण और उपचार के लिए ‘धनवंतरी रथ’, ‘104 बुखार हेल्पलाइन’ और ‘संजीवनी वैन’ जैसी पहल और निजी अस्पतालों की सक्रिय सहभागिता को बतौर नजीर भारत के अन्य शहरों और विदेश में अपनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उधर गुजरात में कोविड-19 जांच की संख्या में भी वृद्धि हुई है। सरकार के अनुसार अप्रैल में 64,007 लोगों की जांच हुई थी, जो जुलाई में बढ़कर 3,91,114 हो गई। सरकार के अनुसार, यह भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) द्वारा सुझाए गए आंकड़े से तीन गुना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि गुजरात में ठीक होने वाले मरीजों की दर 73.09 प्रतिशत है जो कि अन्य राज्यों से कहीं अधिक है। विज्ञप्ति के अनुसार, कोविड-19 से होने वाली मौत की दर घटकर 3.97 प्रतिशत रह गई है।

गौरतलब है कि गुजरात में 31 जुलाई तक कुल 7,64,777 नमूनों की जांच की गई जिसमें से 3,91,114 नमूनों की जांच जुलाई में की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed