{"_id":"68063b0a7dc412372d0a5030","slug":"whenever-rahul-gandhi-is-abroad-he-does-not-miss-sharing-hateful-thoughts-about-india-dharmendra-pradhan-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP Vs Congress: 'राहुल गांधी भारत के बारे में घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते', धर्मेंद्र प्रधान का हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP Vs Congress: 'राहुल गांधी भारत के बारे में घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते', धर्मेंद्र प्रधान का हमला
Mon, 21 Apr 2025 06:03 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 21 Apr 2025 06:03 PM IST
सार
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से अपने अमेरिका दौरे के दौरान देश के कई मुद्दों पर विचार रखे गए हैं। वहीं भाजपा की तरफ से उनके बयान पर निशाना साधा गया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि- राहुल गांधी जब भी विदेश में होते हैं, भारत के बारे में घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भाजपा का हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी पर हमला करते हुए कहा कि वे जब भी विदेश में होते हैं तो भारत और इसकी लोकतांत्रिक प्रणालियों के बारे में घृणित विचार साझा करने से नहीं चूकते। अपने एक्स हैंडल पर भाजपा नेता लिखा - लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर विदेश की धरती से चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किए हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब भी राहुल गांधी विदेश में होते हैं, वह भारत और भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं के प्रति अपनी नफरती सोच साझा करने से नहीं चूकते हैं।
यह भी पढ़ें - 17th Civil Services Day: 'नागरिक देवो भवः', प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौकरशाहों को दिया सुशासन का मंत्र
'देश को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते'
उन्होंने आगे लिखा- दरअसल, दशकों तक सत्ता पर राज करने वाले 'राजशाही' परिवार के 'युवराज' को भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं की वैश्विक स्तर पर मिल रही पहचान से चिढ़ है। यही वजह है कि वह देश और देशवासियों को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।
विज्ञापन
धर्मेंद्र प्रधान ने आगे लिखा- देश ही नहीं विश्व भी हमारे महान लोकतांत्रिक मूल्यों और उसकी विश्वसनीयता में यकीन रखता है। मगर, लगातार मिल रही पराजय की बौखलाहट राहुल गांधी जी के चेहरे पर स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ रही है। मेरा राहुल गांधी से निवेदन है कि चुनावी हार-जीत के मानक पर भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को चोट मत पहुंचाइए।
यह भी पढ़ें - Karnataka: बंगलूरू में वायुसेना के विंग कमांडर पर जानलेवा हमला, पुलिस की लापरवाही आई सामने, जानें पूरा मामला
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में NDA की जीत पर उठाए सवाल
बता दें कि, अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा-नीत गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग निष्पक्षता से समझौता कर रहा है। उनके इस बयान पर धर्मेंद्र प्रधान ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी 'भारत की गौरवशाली लोकतांत्रिक परंपराओं को वैश्विक स्तर पर मिल रही मान्यता से नफरत करते हैं' और अपनी पार्टी की लगातार हार से निराश हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन